{"_id":"6085d1998ebc3e8d3071be0b","slug":"fruit-of-vitamin-c-are-become-costier-than-before-lko-city-news-lko575736652","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांग बढ़ने से विटामिन-सी वाले फलों के दाम आसमान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांग बढ़ने से विटामिन-सी वाले फलों के दाम आसमान पर
विज्ञापन
नारियल पानी पेना दुकानदार।
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के असर को कम करने के लिए डॉक्टर इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए विटामिन-सी वाले फलों को खाने का सुझाव दे रहे हैं। इसके चलते ऐसे फलों की मांग बढ़ने से इनके दाम आसमान छू रहे हैं।
पखवाराभर पहले 20 से 30 रुपये में मिलने वाले कीवी का एक पीस इस वक्त 60 से 70 रुपये में बिक रहा है।
इसी तरह संतरा की कीमत 50 से 60 रुपये किलो से बढ़कर 200 किलो तक हो चुकी है। इसके अलावा नारियल पानी की कीमतें भी डेढ़ गुना तक बढ़ गईं।
डालीगंज पुल के खुदरा दुकानदार सुंदरलाल ने बताया कि गर्मियों में कीवी, संतरा और नींबू की आवक बाहर से होती रही है, मगर संक्रमण के चलते इस बार यह ठप है।
इसके कारण इन फलों का स्टॉक रखने वाले आढ़ती मनमाने दाम वसूल रहे हैं। नतीजतन खुदरा दुकानदार भी पहले से दोगुनी कीमत पर फल बेच रहा है।
सीतापुर रोड स्थित नवीन मंडी के व्यापारी नेता विजय कुमार द्विवेदी पप्पू ने बताया कि अधिकतर आढ़ती ने काम बंद कर दिया है।
बाहर से कीवी, संतरा आदि फलों की आवक 10 फीसदी बची है। ऐसे में कुछ आढ़ती और खुदरा दुकानदार मनमानी कीमत पर फल बेच रहे हैं।
40 का नारियल 60 में बिक रहा कीमत
आशियाना में वीआईपी रोड पर दुकानदार राजेश ने बताया कि केरल और तमिलनाडु से नारियल नहीं मिल पा रहा है। जबकि पश्चिम बंगाल के कोलकाता से ही बढ़ी कीमत पर माल आ रहा है। इसके चलते थोक में ही नारियल महंगा मिल रहा है। ऐसे में फुटकर में 40 रुपये का नारियल अब 60 में बेच रहे हैं। नारियल का रेट उसके साइज के हिसाब से तय हो रहा है। छोटे साइज का नारियल 40 रुपये, 50 रुपये में औसत साइज, 60 रुपये में बड़ा साइज का नारियल मिल रहा है। गोमतीनगर के विनीतखंड में नारियल बेच रहे मेवालाल ने बताया कि पहले जो माल बेचने में तीन दिन लगते थे। वह अब एक दिन में बिक जाता है।