फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   From today Counselling and session starting in BBAU

बीबीएयूः नया सत्र आज से, प्रवेश काउंसलिंग भी

Mon, 08 Jul 2019 01:24 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
From today Counselling and session starting in BBAU
बीबीएयू में काउंसलिंग के साथ ही आज से नए सत्र का आगाज
विज्ञापन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) का नया सत्र 2019-20 सोमवार से शुरू हो रहा है। इसके साथ ही प्रवेश काउंसलिंग भी शुरू हो रही है। नए सत्र में अनुशासन व परिसर की कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए विवि प्रशासन ने विद्यार्थियों के लिए कई नए नियम-कायदे बनाए हैं, जिसके अनुपालन के लिए छात्रावास में नई टीम भी तैनात की गई है।
नए सत्र को लेकर गर्मी की छुट्टियों में विवि प्रशासन ने पूरी तैयारी की है। कुलपति प्रो. संजय सिंह ने विभागवार प्रेजेंटेशन लिया है। स्कूल स्तर पर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों के लिए ओरिएंटेशन प्रोग्राम कराने को कहा गया है। नए सत्र के साथ ही 8 जुलाई से सभी विभागों में प्रवेश काउंसलिंग भी शुरू हो रही है, जिसकी मेरिट विवि की वेबसाइट bbau.ac.in पर अपलोड की गई है। पहले चरण की काउंसलिंग 15 जुलाई व दूसरे चरण की 16 जुलाई तक होनी है। पीएचडी, एमफिल समेत सभी कोर्सों के प्रवेश शुल्क जमा करने की आखिरी तिथि 17 जुलाई है। जबकि तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर के विद्यार्थी 15 जुलाई और विलंब शुल्क के साथ 22 जुलाई तक शुल्क जमा कर सकते हैं। 18-19 जुलाई को स्कूल स्तर पर ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित करने को कहा गया है। पहले सेमेस्टर की कक्षाएं 18 जुलाई से और तीसरे, पांचवें व सातवें सेमेस्टर की कक्षाएं 8 जुलाई से ही शुरू हो जाएंगी।
विज्ञापन

छात्रावासों की मरम्मत, वीसी ने किया निरीक्षण
विवि प्रशासन ने इस बार गर्मी की छुट्टियों में सभी पुरुष व महिला छात्रावासों को खाली करा लिया था। इनकी मरम्मत व व्हाइट वाश कराया गया है। कुलपति प्रो. संजय सिंह ने रविवार को छात्रावासों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाएं देखी। बता दें कि छात्रावास में रिपेयरिंग, पेयजल आदि समस्याओं को लेकर भी पिछले सत्र में आंदोलन हुए हैं। नई व्यवस्था के तहत छात्रावासों में प्रशासनिक वार्डन भी तैनात किए गए हैं। साथ ही सभी छात्रावासों की टीम बदल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed