फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   From Beijing to the United States, BSIP researchers are flying high

Lucknow News: बीजिंग से अमेरिका तक, बीएसआईपी के शोधार्थियों का परचम

Tue, 30 Jun 2026 01:05 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
From Beijing to the United States, BSIP researchers are flying high
स्नेहा संतोष
लखनऊ। राजधानी स्थित बीरबल साहनी पुराविज्ञान संस्थान (बीएसआईपी) के युवा शोधार्थी अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं। संस्थान की शोधार्थी स्नेहा संतोष को प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है, जिसके लिए वह सितंबर में बीजिंग जा रही हैं। वहीं शोधार्थी सूरज कुमार साहू ने अमेरिका के प्रतिष्ठित समर स्कूल में भारत का प्रतिनिधित्व कर संस्थान का गौरव बढ़ाया है। बीएसआईपी के निदेशक प्रो. महेश जी. ठक्कर ने दोनों शोधार्थियों को बधाई दी है।
विज्ञापन

बीएसआईपी की डीएसटी-इंस्पायर जूनियर रिसर्च फेलो स्नेहा संतोष का चयन द सोसाइटी फॉर ऑर्गेनिक पेट्रोलॉजी की ओर से दिए जाने वाले प्रतिष्ठित 'कॉलिन वार्ड इमर्जिंग स्टूडेंट रिसर्चर अवार्ड-2026' के लिए हुआ है। इस पुरस्कार के तहत उन्हें 700 अमेरिकी डॉलर की अनुदान राशि मिलेगी, जिससे वह सितंबर में बीजिंग, चीन में आयोजित संस्था की 42वीं वार्षिक बैठक में हिस्सा लेंगी। स्नेहा का शोध प्राचीन काल में हुई वनाग्नि घटनाओं और उनके जलवायु व पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रभाव को समझने पर केंद्रित है।
विज्ञापन

बीएसआईपी के गोंडवाना पुरावनस्पति विज्ञान विभाग के शोधार्थी सूरज कुमार साहू ने अमेरिका के पेनसिल्वेनिया स्थित हैवरफोर्ड कॉलेज में आयोजित 'सेल्स टू इकोसिस्टम समर स्कूल-2026' में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। अमेरिकी राष्ट्रीय विज्ञान फाउंडेशन ने उनके प्रशिक्षण का पूरा खर्च वहन किया, जबकि द पैलियॉन्टोलॉजिकल सोसाइटी ने यात्रा के लिए 1,700 अमेरिकी डॉलर का अनुदान दिया। उन्हें सितंबर 2026 में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शोध प्रस्तुति के लिए 2,000 अमेरिकी डॉलर का यात्रा अनुदान भी मिला है।

स्नेहा संतोष

स्नेहा संतोष

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed