फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   From April 21 theatre Lucknow decorated stories of 50 women writers

Lucknow: आज से 50 महिला लेखिकाओं की कहानियों से सजेगा लखनऊ का रंगमंच

Mon, 21 Apr 2025 02:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 21 Apr 2025 02:36 PM IST
सार

लखनऊ की संगीत नाटक अकादमी में 21 अप्रैल से सात मई तक रोजाना तीन नाटकों का मंचन होगा। कुल 50 कहानियों पर आधारित ये नाटक केवल महिला लेखकों की रचनाओं से लिए गए हैं, जिनमें 90 प्रतिशत लखनऊ की लेखिकाएं हैं।

विज्ञापन

विस्तार

17 दिन तक लगातार 50 कहानियों के मंचन की शुरुआत सोमवार से होने जा रही है। संगीत नाटक अकादमी में होने वाले इस आयोजन में सभी कहानियां महिला लेखकों की ही हैं। संगीत नाटक अकादमी के संत गाडगे प्रेक्षागृह में 21 अप्रैल से 7 मई तक रोजाना तीन कहानियों का मंचन होगा।

विज्ञापन


वरिष्ठ रंगकर्मी संगम बहुगुणा और विकास श्रीवास्तव के निर्देशन में 45 कलाकार कई दिनों से नाटकों की रिहर्सल में जुटे थे। खास बात यह है कि सभी 50 कहानियां महिला लेखकों की हैं। इनमें से 90 फीसदी लेखिकाएं लखनऊ की ही हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़े- यूपी: बीएसए अपने अनुसार कर सकेंगे स्कूलों के समय में बदलाव, भीषण गर्मी को देखते हुए समय बदलने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़े- IPL 2025: दिल्ली से हिसाब चुकाने उतरेंगे सुपरजायंट्स, पंत से बड़ी पारी की उम्मीद; केएल राहुल पर रहेंगी निगाहें

मंचकृति संस्था की ओर से वर्ष 2023 में भी लगातार 30 हास्य नाटकों का मंचन किया गया था। इसे एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में भी दर्ज किया गया था। इस बार भी नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि इन कहानियों में से करीब दस ऐसी है, जिनमें एक ही पात्र होगा।

इन कहानियों का आज होगा मंचन
पहली कहानी संध्या दीप रस्तोगी की मेरी चिड़िया उसकी चिड़िया है, जिसका मंचन सोमवार को किया जाएगा। दूसरी कहानी नीलम राकेश की ग्रहण है। तीसरी रीता केके अग्रवाल की कहानी गरीबनी का पति का भी मंचन सोमवार को होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed