Lucknow: कार में बनाया अश्लील वीडियो...विधि छात्र को हनी ट्रैप में फंसाकर मांगे 51 लाख, स्नैपचैट पर हुई दोस्ती
युवती के साथियों ने अश्लील वीडियो बनाकर छात्र से 10 हजार रुपये वसूल लिए और फिर 51 लाख रुपये की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
स्नैपचैट से दोस्ती कर युवती ने एक विधि छात्र को झांसे में लिया। इसके बाद हनी ट्रैप में फंसाकर 10 हजार रुपये वसूले। यही नहीं, अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी और बदले में 51 लाख रुपये मांगे। परेशान होकर छात्र ने डीसीपी पश्चिम विश्वजीत श्रीवास्तव से शिकायत की। इसके बाद चौक थाने में आरोपी युवती सुम्बुल कमाल और उसके साथियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। छात्र के चाचा सभासद हैं।
चौक निवासी विधि छात्र का आरोप है कि दो माह पहले उसके पास स्नैप चैट आईडी पर सुम्बुल कमाल नाम से रिक्वेस्ट आई थी। दोनों में बातचीत होने लगी। सुम्बुल ने बताया कि वह नेशनल कॉलेज में बीकॉम की छात्रा है। 11 फरवरी को छात्र मां के साथ खरीदारी करने निकला था। इस दौरान युवती ने उसे मेसेज किया और कहा कि उसे भी लॉ की पढ़ाई करनी है। युवती ने मिलने के लिए कहा। छात्र मां को बाजार में छोड़ने के बाद युवती से मिलने पहुंचा। युवती पहले से इंतजार कर रही थी। छात्र को देखकर वह कार में बैठ गई। इसके बाद दोनों जेबीपी लॉन की तरफ चले गए।
ये भी पढ़े- UP: सीएम ने पूरा बयान सुने बिना ही ट्वीट किया... सपा नेता रामगोपाल ने दिया जवाब, बोले - जाति धर्म देखकर हो रहा अत्याचार
आरोप है कि पार्किंग में पहुंचने पर युवती ने कपड़े उतार दिए। जबतक छात्र कुछ समझ पाता, उसके पहले ही युवती के कुछ परिचित वहां आ गए और वीडियो बनाने लगे। युवती के साथियों ने छात्र को धमकी दी और 10 हजार रुपये वसूल लिए। इसके बाद युवती के साथ चले गए।
ये भी पढ़े- पांच की जिंदा जलकर मौत : बस में इमरजेंसी गेट पर थी सुकून से सोने वाली सीट, भाग नहीं सके यात्री, सामने आई जांच रिपोर्ट
घटना के 15 दिन बाद छात्र के पास व्हाट्सएप पर मेसेज आया और 51 लाख रुपये की मांग की गई। मांग पूरी नहीं करने पर आरोपियों ने अश्लील वीडियो छात्र के पिता को भेज दी। इंस्पेक्टर नागेश उपाध्याय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.