{"_id":"69bd42fcb23c508d7a09be6f","slug":"friends-invited-man-to-hotel-to-meet-in-lucknow-inside-room-recorded-obscene-video-and-robbed-him-of-35-000-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: दोस्तों ने मिलने के लिए बुलाया होटल, कमरे में उतरवाए कपड़े; फिर किया ऐसा काम कि चीख उठा युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: दोस्तों ने मिलने के लिए बुलाया होटल, कमरे में उतरवाए कपड़े; फिर किया ऐसा काम कि चीख उठा युवक
Fri, 20 Mar 2026 06:22 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Fri, 20 Mar 2026 06:22 PM IST
सार
राजधानी में दोस्तों ने एक युवक को मिलने के होटल बुलाया। कमरे में उसके सारे कपड़े उतरवाए। फिर अश्लील वीडियो बनाकर 35 हजार रुपये लूट लिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राजधानी लखनऊ में बीकेटी निवासी एक युवक ने होटल संचालक व तीन साथियों पर उसके कपड़े उतरवाकर वीडियो बनाने और 35 हजार रुपये लूटने का आरोप लगाया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
पीड़ित के मुताबिक, कुछ समय पहले ग्राइंडर एप के जरिये उनकी दोस्ती अलीगंज के पांडे टोला निवासी अभिषेक वर्मा से हुई थी। वह बीकेटी में जीसीआरजी कॉलेज के पास स्थित होटल गैलेक्सी में काम करता है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि अभिषेक ने बृहस्पतिवार को उन्हें होटल मिलने के लिए बुलाया था। वहां पहुंचने पर आरोपी उन्हें कमरे में ले गया। कुछ देर बाद उसके तीन साथी राजन कश्यप, रिशु कश्यप और शिवम सिंह भी कमरे में घुस आए। चारों उनसे गाली-गलौज करने लगे। फिर सारे कपड़े उतरवा कर अश्लील वीडियो बना लिया। इसके बाद 10 हजार रुपये मोबाइल से ट्रांसफर कराए। डेबिट कार्ड से 25 हजार निकाल लिए।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उन्हें बुरी तरह से पीटा और होटल से भगा दिया। उन्होंने बीकेटी थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि केस दर्ज किया गया है। होटल के सीसीटीवी फुटेज देखने के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है।