{"_id":"5bf6441cbdec22697652bdf8","slug":"friends-died-in-an-accident-in-lucknow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू एसयूवी एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग से टकराई, कार में फंसे रहे दोस्त, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेकाबू एसयूवी एक्सप्रेस-वे पर रेलिंग से टकराई, कार में फंसे रहे दोस्त, दो की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:23 AM IST
विज्ञापन
कुलदीप और जितेंद्र शुक्ल
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ के पारा थानाक्षेत्र में आगरा एक्सप्रेस-वे पर बेकाबू एसयूवी लोहे की रेलिंग से टकराते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में एसयूवी सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया। जहां कुलदीप और जितेंद्र की मौत हो गई।
हादसे के शिकार तीनों युवक आगरा से लखनऊ होते हुए रायबरेली जा रहे थे। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार सिंह ने बताया कि रायबरेली के बछरावां निवासी अंकित सोनी, जितेंद्र शुक्ला (40) और कुलदीप (28) बिजनेस मीटिंग में आगरा गए थे। बुधवार रात वे घर लौट रहे थे।
लखनऊ में प्रवेश करते समय वह सर्विस लेन में उतरने की कोशिश कर रहे थे। एसयूवी बेकाबू होकर एक्सप्रेस-वे के किनारे बनी लोहे की रेलिंग से टकरा गई। रफ्तार ज्यादा होने केकारण करीब 50 मीटर तक एसयूवी रेलिंग को तोड़ते हुए बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया।

घायलों को लोकबंधु भेजा गया
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, तीनों घायल युवक एसयूवी में ही फंसे थे। एसयूवी को काटना पड़ा। घायलों को इलाज के लिए लोकबंधु भेजा गया। वहां दो को डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां उनकी मौत हो गई। हादसे के शिकार तीनों युवक दोस्त हैं।
जितेंद्र एलईडी बल्ब का कारोबार करता है। वहीं कुलदीप वर्मा की कपड़े की दुकान है और अंकित सोनी मोबाइल का डिस्ट्रीब्यूटर हैं। कुलदीप के परिवार में पत्नी अंजू और पांच महीने का बेटा हैं। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।