फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Friend murdered young paan businessman in Ayodhya, dead body found buried in the ground

अयोध्या में दोस्त ने की युवा पान व्यवसायी की हत्या, जमीन में गड़ा मिला शव

Wed, 10 Mar 2021 08:38 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Wed, 10 Mar 2021 08:38 PM IST
विज्ञापन
Friend murdered young paan businessman in Ayodhya, dead body found buried in the ground
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को लापता हुए अयोध्या के युवा पान व्यवसायी शुभम चौरसिया का शव बुधवार की सुबह थाना महराजगंज के ऐमी घाट के श्मशान स्थल के पास जमीन में गड़ा मिला। इसका खुलासा मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हुआ। अयोध्या के बड़े पान व्यवसायी करुणा निधान चौरसिया निवासी उर्दू बाजार स्वर्गद्वार कोतवाली अयोध्या का श्रंगार हाट में शुभम जनरल स्टोर के नाम से पान, गुटखा की थोक की दुकान है। उसका बड़ा पुत्र शुभम चौरसिया (25) व्यापार में उसका हाथ बंटाता था। सोमवार की शाम शुभम दुकान का सामान लेने के लिए स्कूटी से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। कुछ ही समय बाद उसका फोन भी स्विच ऑफ हो गया। पुलिस को जांच के दौरान शुभम की स्कूटी मंगलवार को अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर गोकुल रेस्टोरेंट के पास खड़ी मिली। उसके फोन की आखिरी लोकेशन तकपुरा के पास मिली। पुलिस की टीम ने जब शुभम के खास दोस्त सुशांत पांडेय निवासी अशर्फी भवन से पूछताछ की तो पूरी कहानी सामने आ गई।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शुभम व सुशांत गहरे दोस्त थे, सुशांत ने लव मैरिज की थी, जिसमें शुभम ने गवाही भी दी थी। शुभम अकसर सुशांत की पत्नी से फोन पर बात करता था। इससे सुशांत को दोनों के बीच संबंध होने का शक था। सोमवार को सुशांत ने फोन कर शुभम को बुलाया और देवकाली के पास उसे कार में बैठा लिया। वाहन में पहले से मौजूद छह लोगों ने शुभम की गला दबाकर हत्या कर दी। उसका हाथ-पैर अंगोछे से बांधकर मुंह पर चौड़ा टेप लगा दिया। इसके बाद शुभम को महराजगंज थाना क्षेत्र के ऐमी घाट पर श्मशान स्थल के पास पहले से खोदे गए गड्ढे में दफना दिया। सीओ अयोध्या राजेश राय, कोतवाली प्रभारी अशोक सिंह व एसओजी टीम ने थाना महराजगंज पुलिस के साथ बुधवार सुबह करीब 6 बजे शव को निकलवा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed