फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   friend killed driver by stabbing him with scissors In Lucknow enraged after losing a game of Ludo

लखनऊ: लूडो बना मौत का खौफनाक खेल, हार से गुस्साए दोस्त ने कैंची घोंपकर डाला चालक को मार डाला

Sun, 04 Oct 2026 08:47 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Sun, 04 Oct 2026 08:47 AM IST
सार

लखनऊ में लूडो के खेल में हार से गुस्साए दोस्त ने कैंची घोंपकर डाला चालक को मार डाला। दृश्य देखकर प्रत्यक्षदर्शियों की रूह कांप गई। आगे पढ़ें पूरी खबर... 

विज्ञापन
friend killed driver by stabbing him with scissors In Lucknow enraged after losing a game of Ludo
राहुल अवस्थी की फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।

विस्तार

राजधानी लखनऊ के अलीगंज में पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम लूडो खेलने के दौरान हारने पर प्रदीप ने साथी डाला चालक सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी की हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, प्रदीप ने कैंची से राहुल पर कई वार किए। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन


इंस्पेक्टर ध्रुव कुमार के मुताबिक, राहुल और नौबस्ता निवासी प्रदीप डाला चालक हैं और साथ में काम करते थे। शनिवार शाम दोनों पुल के नीचे तख्त पर बैठकर लूडो खेल रहे थे। इसी दौरान खेल को लेकर कहासुनी हो गई। आरोप है कि गुस्से में प्रदीप ने पास की दुकान से कैंची उठाई और राहुल पर कई वार कर दिए। हमले में राहुल गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े।

विज्ञापन

आरोपी ने वारदात कबूल कर ली

सूचना पर एसीपी अलीगंज पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने राहुल को पहले निजी अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर परिजन उन्हें केजीएमयू ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ की। इंस्पेक्टर के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने वारदात कबूल कर ली है। पीड़ित परिवार की ओर से तहरीर लेकर आरोपी के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

अक्सर साथ रहते थे दोनों

इंस्पेक्टर के मुताबिक, राहुल और प्रदीप अक्सर साथ रहते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी। हालांकि, लूडो खेलने के दौरान शुरू हुआ विवाद हिंसक हो गया। राहुल की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed