{"_id":"5eda07285f70bab7be8f7ab9c380a0bf","slug":"fresher-party-in-lucknow-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भावी शिल्पियों की मस्ती की पाठशाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भावी शिल्पियों की मस्ती की पाठशाला
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Mon, 22 Sep 2014 03:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्लास रूम में भवन बनाने के नुस्खे सीखने वाले भावी शिल्पियों ने रविवार को डांस फ्लोर पर खूब धमाल मचाया। मौका था इंटीग्रल यूनिवर्सिटी की आर्किटेक्चर फैकल्टी की फ्रेशर्स पार्टी का, जहां स्टूडेंट्स ने सिंगिंग के साथ डांसिंग में अपना जलवा बिखेरा।
विज्ञापन
सीनियर्स द्वारा दी गई फ्रेशर्स पार्टी में जहां जूनियर्स ने जमकर मस्ती की, वहीं सीनियर्स भी अपने टैलेंट का डंका बजाते रहे। पार्टी में अक्षित को मिस्टर और आकांक्षा को मिस फ्रेशर्स चुना गया।
विज्ञापन
पार्टी की शुरुआत जूनियर्स के इंट्रोडक्शन के साथ हुई। इसके बाद स्टूडेंट्स का परफॉर्मेंस राउंड शुरू हुआ। इस राउंड में स्टूडेंट्स ने डांस, सिंगिंग और मिमिक्री का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
इसके बाद डांस फ्लोर पर म्यूजिक ऑन हुआ तो जूनियर और सीनियर्स ने धूम मचा दी। सारे राउंड होने के बाद जब मिस्टर और मिस फ्रेशर्स की घोषणा का समय आया तो डांस फ्लोर की मस्ती थोड़ी देर के लिए थम गई।
एंकर ने जब मिस्टर फ्रेशर के लिए अक्षित और मिस फ्रेशर्स के लिए आकांक्षा का नाम पुकारा तो सबने ताली बजाकर दोनों को बधाई दी। पार्टी के दौरान एक-दूसरे के साथ फोटो क्लिक करवाने का क्रेज भी खूब रहा।
साद, जैन, रेयान, तस्नीम, अनुवा, कृति, फातिमा, शारिक, जुनेद, शिवम, लकी, चिन्मय, सानिया, हर्षिता, सैफ, हीरा, साक्षी, आकाश, तबरेज ने खूब धमाल मचाया।