फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   French company Thales opens office in Noida who manufactures Rafale parts

राफेल के पुर्जे बनाने वाली फ्रांसीसी कंपनी ने नोएडा में खोला कार्यालय, ये उपकरण भी बनाती है थालेस

Mon, 23 Nov 2020 10:22 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 23 Nov 2020 10:22 PM IST
विज्ञापन
French company Thales opens office in Noida who manufactures Rafale parts
सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : ANI
योगी सरकार की निवेश नीतियों का असर अब दिखने लगा है। मिराज, राफेल, सबमरीन व युद्धपोत के उपकरणों बनाने वाली फ्रांस की थालेस कंपनी ने यूपी के नोएडा में अपना कॉरपोरेट ऑफिस खोल दिया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, निवेश तथा निर्यात प्रोत्साहन मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने फ्रांस की विश्व प्रसिद्ध कंपनी थालेस के नोएडा स्थित ऑफिस का वर्चुअल शुभारंभ किया। 
विज्ञापन


20 बिलियन डॉलर की थालेस कंपनी का नोएडा कॉरपोरेट कार्यालय लगभग 1.5 लाख वर्ग फिट में निर्मित 6 मंजिला इमारत में बना हुआ है। इसमें करीब 1100 कर्मी कार्यरत हैं।
विज्ञापन


कंपनी ने दिल्ली से शिफ्ट होकर नोएडा में अपना कॉरपोरेट कार्यालय स्थापित किया। थालेस कंपनी यूपी में आयोजित डिफेंस एक्सपो में शामिल हुई थी। उत्तर प्रदेश सरकार ने थालेस कंपनी के प्रबंधन से राफेल समेत अन्य रक्षा उपकरणों का निर्माण उत्तर प्रदेश में करने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में थालेस के आने से प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश कार्यक्रम को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राफेल, मिराज जैसे एयरक्राफ्ट, सबमरीन और युद्धपोत के उपकरणों का थालेस कंपनी उत्तर प्रदेश में निर्माण करे, यह अनुरोध कंपनी के प्रबंधन से किया गया है। 

थालेस डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर के तहत कानपुर की एमकेयू कंपनी के साथ मिलकर एयरफोर्स के लिए नाइट विजन डिवाइस भी बनाएगी। उन्होंने कहा कि थालेस डिजिटल आइडेंटिटी और सिक्यूरिटी बिजनेस के अंतर्गत उत्तर प्रदेश में वृहद इंजीनियरिंग सेंटर के रूप में काम करेगी। 

स्थानीय कौशल विकास को बढ़ावा देने के साथ ही उच्च गुणवत्ता युक्त तकनीक भी विकसित करने में यूपी का सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि थालेस कंपनी देश में एचएएल, भेल, एलएंडटी जैसी नामी-गिरामी कंपनियों के साथ टेक्नालॉजी के क्षेत्र में काम कर रही है। 

उत्तर प्रदेश में इस कंपनी का कार्यालय खुलने से रक्षा क्षेत्र में प्रदेश को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि निश्चित ही कंपनी अपने विजन में सफल होगी और निवेशकों को भी उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित करेगी। राज्य में उच्च टेक्नालॉजी का विकास होगा और अधिकाधिक रोजगार के अवसर सृजित होंगे।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में आयोजित डिफेंस एक्सपो के दौरान थालेस कंपनी के मुख्य कार्यपाल अधिकारी से भेंट हुई थी। कोविड के दौरान भी कंपनी से लगातार समन्वय बनाए रखा गया। राज्य सरकार के सकारात्मक प्रयासों और निवेशकों के हितपरक नीतियों के कारण उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल तैयार हुआ है। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश ईज ऑफ डूइंग में 12वें स्थान से दूसरे स्थान पर आया है।
 

पॉवर जनरेशन सिस्टम के उपकरण भी बनाती है कंपनी

थालेस के इंडिया में कंट्री हेड इमैनुअल डीआर ने बताया कि यह कंपनी टेक्नालॉजी के क्षेत्र पूरे विश्व में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कंपनी विश्व के 68 देशों में कार्य कर रही है। इसमें 83 हजार कर्मी कार्यरत हैं। कंपनी का टर्नओवर लगभग 20 बिलियन डॉलर है। 

उन्होंने बताया  कि थालेस कंपनी राफेल जैसे एअर काफूटल के लिए रडार, इलेक्ट्रानिक्स वायस सिस्टम काकपिट डिस्प्ले सिस्टम, पॉवर जनरेशन सिस्टम सहित अन्य उपकरणों का निर्माण करती है। रक्षा, एरोनाटिक्स, स्पेश, ट्रांसपोर्टेशन डिजिटल आइडेंटिटी और सिक्यूरिटी मार्केट में भी अपना योगदान दे रही है। इस मौके पर भारम में फ्रांस के राजदूत इमैनुअल लेनिन, थालेस ग्रुप के भारत, अफ्रीका और मध्य एशिया के प्रतिनिधि जीन मार्क बुदिन वर्चुअल माध्यम से जुड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed