{"_id":"5e052e048ebc3e87b2709600","slug":"freezing-cold-in-many-cities-of-up-including-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीतलहर में ठिठुरा प्रदेश, लखनऊ समेत कई शहरों में दिन भर बर्फीली ठंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीतलहर में ठिठुरा प्रदेश, लखनऊ समेत कई शहरों में दिन भर बर्फीली ठंड
Fri, 27 Dec 2019 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Fri, 27 Dec 2019 03:32 AM IST
विज्ञापन
कड़ाके की ठंड में रैन बसेरों का मुआयना करते सीएम योगी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवाओं से समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में आया है। गलन भरी ठंड के बीच बृहस्पतिवार को लोग सुबह से शाम तक हीटर-ब्लोअर, अलाव समेत तमाम इंतजामों के बावजूद कड़ाके की ठंड में ठिठुरते रहे।
विज्ञापन
प्रदेश में बहराइच 3.6 डिग्री और बस्ती 4.5 डिग्री के साथ सबसे ठंडे स्थान रहे। राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के अधिकतम इलाके दिन भर 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के अधिकतम तापमान में कांपते रहे। मौसम विभाग ने प्रदेश में अगले 24 से 48 घंटों के दौरान जबरदस्त गलन भरी ठंड, शीतलहरी और कई स्थानों पर घने कोहरा होने की चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
दिन भर जारी गलन भरी ठंड में बृहस्पतिवार को प्रदेश में गोरखपुर, मेरठ, फतेहगढ़ और आगरा (ताज) में न्यूनतम तापमान 5 से 6 डिग्री के बीच दर्ज किया गया। शीतलहरी की चपेट में आये प्रदेश में कई स्थानों पर न्यूनतम तापमान में गिरावट सामान्य से दो से सात डिग्री सेल्सियस केबीच दर्ज हुई।
विज्ञापन
इन सबके बीच प्रदेश में कई जगह बर्फीली उत्तर-पश्चिमी हवाओं से दिन का अधिकतम पारा तेजी से धड़ाम होकर 10 डिग्री के करीब तक जा पहुंचा। प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, बहराइच, सुल्तानपुर, बरेली, मेरठ, गाजीपुर, बलिया, कानपुर, हरदोई, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, उरई का दिन का अधिकतम तापमान 10 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकार्ड हुआ।
सभी स्थानों पर अधिकतम पारे में गिरावट भी सामान्य से 10 से 13 डिग्री सेल्सियस केबीच दर्ज की गई। सुबह सूर्यग्रहण के चलते धूप में देरी हुई तो कई जगह आसमान पर छाये घने कोहरे ने धूप कमजोर की। शाम होते ही गलन इस कदर हावी हुई कि बाहर अलाव और मकानों में हीटर-ब्लोअर केसामने से लोग हटने से कतराते रहे।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक वायुमंडल में 90 प्रतिशत से ऊपर मौजूद आर्द्रता स्तर और पहाड़ों से आ रही बर्फीली हवायें ही गलन भरी ठंड करा रही हैं। घने कोहरे की चादर केचलते धूप नीचे नहीं पहुंच पा रही है या कमजोर है, इसलिये कोल्ड डे कंडीशन एक्टिव है। अधिकतम पारे में सामान्य से 10 डिग्री तक गिरावट इसीलिये दर्ज हो रही है। ठंड केतेवर अभी प्रदेश में रविवार-सोमवार तक जारी रह सकते हैं।