लखनऊ एयरपोर्ट पर कितनी देर तक मिलेगा मुफ्त इंटरनेट?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमौसी एयरपोर्ट पर यात्रियों को अब मुफ्त वाईफाई इंटरनेट की सुविधा मिलेगी। लाउंज में आने के बाद यात्री 30 मिनट तक इंटरनेट का मुफ्त उपयोग कर सकेंगे। इसके बाद हाईस्पीड इंटरनेट के लिए भुगतान करना होगा।
वाई-फाई की सुविधा देने के लिए एयरपोर्ट अथॉरिटी ने टाटा टेलीसर्विसेज से करार किया है। एक सप्ताह के शुरुआती ट्रायल के बाद अब सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध करा दी गई है।
निदेशक एससी होता ने बताया कि एयरपोर्ट पर आने के बाद यात्री बोर्डिंग पास लेने के बाद चेक इन कर यहां 30 मिनट से ज्यादा रुकता नहीं है। इसलिए मुफ्त वाई-फाई की यह सुविधा यात्रियों के लिए कारगर साबित होगी।
आधे घंटे बाद लेना होगा वाईफाई का कूपन
30 मिनट की सीमा पूरी होने पर इस अवधि को बढ़ाया भी जा सकता है। इसके लिए यात्री अपने क्रेडिट,डेबिट कार्ड या फिर नेटबैंकिंग से भुगतान कर सकता है। यह चार्ज कंपनी के शुल्क के आधार पर ही लिए जाएंगे।
अवधि बढ़ाने के लिए अलग से किसी काउंटर पर कूपन उपलब्ध नहीं होंगे। सुविधा ऑनलाइन भुगतान पर ही मिल सकेगी। स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही यात्री इस सुविधा का लाभ एयरपोर्ट पर उठा पाएंगे।
अपने मोबाइल या लैपटॉप में वाईफाई ऑप्शन ऑन करें। वाईफाई में अमौसी एयरपोर्ट लखनऊ के लिंक को कनेक्ट करते ही एक पॉप-अप विंडो खुलेगी। इसमें अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) मंगाना होगा। मैसेज में आए इस पासवर्ड को डालने के बाद मोबाइल या लैपटॉप इंटरनेट से कनेक्ट हो जाएगा।