{"_id":"5963e88a4f1c1b89608b45b6","slug":"free-ultra-sound-in-chc-of-uttar-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी में मुफ्त होगा अल्ट्रासाउंड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत सीएचसी में मुफ्त होगा अल्ट्रासाउंड
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Tue, 11 Jul 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी सरकार प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत 40 जिलों के 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों (सीएचसी) में गर्भवती महिलाओं को मुफ्त अल्ट्रासाउंड की सुविधा मुहैया कराएगी।
विज्ञापन
इसके लिए प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केंद्रों को पीपीपी मोड पर जोड़ा जाएगा। अभी ग्रामीण इलाकों की सीएचसी में अल्ट्रासाउंड की व्यवस्था न होने के कारण गर्भवती महिलाओं को जिला स्तर के अस्पतालों को रेफर करना पड़ता है।
विज्ञापन
परिवार कल्याण मंत्री प्रो. रीता बहुगुणा जोशी ने कहा कि इस नई व्यवस्था से अब गर्भवती महिलाएं अल्ट्रासाउंड से वंचित नहीं रहेंगी। अभी बहुत सी गर्भवती महिलाएं सुरक्षित प्रसव न होने के कारण जान-माल का खतरा रहता है।
विज्ञापन
प्रदेश के 50 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को चुना गया है जहां अल्ट्रासाउंड की सुविधा नहीं है। ये ऐसे सीएचसी हैं, जहां प्रसव अधिक संख्या में होते हैं। इसलिए इन सीएचसी पर पीपीपी मोड पर अल्ट्रासाउंड सुविधा मुहैया कराई जा रही है।