फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Free treatment of tb in Lohiya institute

लोहिया संस्थान में भी टीबी एमडीआर का इलाज होगा निशुल्क

Thu, 14 Oct 2021 01:36 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 01:36 AM IST
विज्ञापन
Free treatment of tb in Lohiya institute
लोहिया इंस्टीटयूट में अब टीबी का इलाज होगा मुफ्त। - फोटो : ??? ????? ?
अब डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में भी टीबी एमडीआर का निशुल्क इलाज किया जाएगा। उत्तर प्रदेश स्टेट टास्क फोर्स (टीबी उन्मूलन) की संस्थान प्रशासन के साथ हुई बैठक में यह तय किया गया। यह फैसला वर्ष 2025 तक टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य के तहत लिया गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश स्टेट टास्क फोर्स (टीबी उन्मूलन) के चेयरमैन डॉ. सूर्यकांत ने बताया कि प्रदेश में 53 मेडिकल कॉलेज नेशनल ट्यूबरकुलोसिस एलिमिनेशन प्रोग्राम (एनटीईपी) से जुड़े हैं
विज्ञापन

जो टीबी उन्मूलन के लिए रोगियों के उपचार शोध शिक्षण एवं प्रशिक्षण के लिए कार्यरत हैं। प्रदेश में एमडीआर टीबी के इलाज के लिए 22 केंद्र हैं।
इन केंद्रों को प्रशिक्षित करने का काम केजीएमयू का रेस्पेरेटरी मेडिसिन विभाग करता है। भारत सरकार टीबी के मरीज के पोषण के लिए हर माह 500 रुपये की सहायता राशि भी दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह राशि निजी क्षेत्र में इलाज कराने वाले मरीजों, चिकित्सकों एवं अस्पतालों को भी मिल रही है। टीबी का इलाज सरकारी अस्पताल में बिल्कुल मुफ्त किया जाता है। पहले इलाज इंजेक्शन लगाकर होता था, अब इसकी दवाएं उपलब्ध हैं।
अभी तक लोहिया संस्थान में यह सुविधा नहीं थी, लेकिन अब यहां भी टीबी के निशुल्क इलाज की सुविधा होगी। बैठक में लोहिया संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद और एमएस डॉ. विक्रम सिंह भी मौजूद रहे।

20 बेड के लिए मिलेगी 15 लाख की आर्थिक सहायता
संस्थान में एमडीआर के उपचार के लिए 20 बेड का अस्पताल तैयार किया जाएगा। इसके लिए उत्तर प्रदेश स्टेट टास्क फोर्स (टीबी उन्मूलन) की ओर से 15 लाख रुपये की आर्थिक सहायता भी दी जाएगी। उत्तर प्रदेश स्टेट टास्क फोर्स (टीबी उन्मूलन) इलाज में भी सहयोग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed