फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   free treatment of swine flu in up

स्वाइन फ्लू के मरीजों पर सरकार हुई मेहरबान

Mon, 16 Feb 2015 04:51 PM IST
Updated Mon, 16 Feb 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
free treatment of swine flu in up

सूबे में स्वाइन फ्लू के मरीजों का मुफ्त इलाज होगा। वहीं इसकी जांच के लिए सभी मेडिकल कॉलेजों में लैब स्थापित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने ये बातें रविवार को स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा बैठक में कही।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इस रोग से निपटने के लिए बजट की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। इसमें लापरवाही व शिथिलता बरतने वाले डॉक्टरों व कर्मचारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने स्वास्थ्य महकमे के अधिकारियों से कहा कि केजीएमयू, पीजीआई, सभी अस्पतालों व मेडिकल कॉलेजों में स्वाइन फ्लू के मरीजों को निशुल्क इलाज सुनिश्चित कराया जाए। मरीजों को स्थानीय स्तर पर इलाज मिल सके, इसके लिए शासकीय अस्पतालों में टैमी फ्लू की दवा की पर्याप्त मात्रा भेजी जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

भेजी जाएगी टीम

free treatment of swine flu in up

उन्होंने कहा कि जिन स्थानों से स्वाइन फ्लू के मामले सामने आ रहे हैं। वहां चिकित्सकों की टीम भेजी जाए। वहीं उनका इलाज कर रहे डॉक्टरों व पैरामेडिकल स्टाफ को संक्रमण से बचाने के लिए पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। यह टीम मरीजों के परिवारीजनों की काउंसलिंग कर उन्हें स्वाइनफ्लू के प्रति जागरूक भी करे। साथ ही सभी शिक्षण संस्थानों में कैंप लगाए जाएं।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि स्वाइन फ्लू की जांच के लिए केजीएमयू और पीजीआई के लैब छुट्टी के दिनों में भी खोली जाए ताकि मरीजों को समय पर रिपोर्ट मिल सके।

उन्होंने कहा कि सभी राजकीय मेडिकल कॉलेज/संस्थान आगरा, मेरठ, झांसी, गोरखपुर, अंबेडकरनगर और सैफई-इटावा में कार्य योजना बनाकर शीघ्र स्वाइन फ्लू जांच की सुविधा उपलब्ध कराई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed