फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Free treatment for injured in accident in Ayushman Yojna.

आयुष्मान योजना: हादसे में घायलों को भी डेढ़ लाख तक मिलेगा मुफ्त इलाज

Tue, 08 Oct 2024 06:16 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 08 Oct 2024 06:16 PM IST
सार

आयुष्मान योजना के तहत हादसे में घायलों को भी डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा। अभी तक दुर्घटना दावा कवर न होने के चलते कार्डधारकों को सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर जांच व इलाज का शुल्क देना पड़ता था।

विज्ञापन
Free treatment for injured in accident in Ayushman Yojna.
- फोटो : amar ujala

विस्तार

आयुष्मान योजना के तहत अब हादसे में जख्मी मरीजों को भी डेढ़ लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज सरकारी व निजी अस्पताल में मिलेगा। इसके लिए तीन घंटे के अंदर पुलिस सत्यापन जरूरी होगा। अभी तक दुर्घटना दावा योजना में कवर नहीं था।

विज्ञापन


लखनऊ में आयुष्मान योजना में तीन लाख 97 हजार 612 परिवार हैं। इसमें आठ लाख 14 हजार लोगों के गोल्डन कार्ड बनाए जा चुके हैं। लाभार्थी सूचीबद्घ 315 अस्पतालों में से किसी भी निजी/राजकीय चिकित्सालय में भर्ती होकर पांच लाख रुपये तक निशुल्क उपचार करा सकते हें। इसमें 265 निजी अस्पताल शामिल हैं। अभी तक दुर्घटना दावा कवर न होने के चलते कार्डधारकों को सरकारी व निजी अस्पतालों में भर्ती होने पर जांच व इलाज का शुल्क देना पड़ता था। नए आदेश के तहत आयुष्मान में करीब डेढ़ लाख रुपये का दावा कवर किया गया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - उपचुनाव के लिए भाजपा ने नौ सीटों के लिए तय किया 27 नामों का पैनल, निषाद पार्टी पर नहीं हुआ फैसला
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  बढ़ सकता है लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क, चुकाने पड़ सकते हैं अब इतने रुपये


सूचीबद्घ अस्पतालों में करा सकते हैं इलाज
आयुष्मान के जिला नोडल डॉ. विनय के मुताबिक आयुष्मान योजना के तहत दुर्घटना दावा कवर हो चुका है। सभी सूचीबद्ध अस्पतालों में मरीज भर्ती होकर अपना मुफ्त इलाज करा सकते हैं।

70 की उम्र पार करने वाले भी बनवा सकते हैं कार्ड
आयुष्मान योजना में 70 वर्ष और इससे ज्यादा उम्र के सभी बुजुर्गों को मुफ्त स्वास्थ्य बीमा लाभ देने की तैयारी विभाग ने शुरू कर दी है। बुजुर्गों को कार्ड के लिए आयुष्मान एप या पोर्टल के जरिए आवेदन करना होगा। नजदीकी केंद्र में भी जाकर आवेदन किया जा सकता है। आधार कार्ड में दी गई जन्मतिथि से ही उम्र का आकलन होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed