फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Toll fee of Lucknow-Agra Expressway may increase, you may have to pay so much money

यूपी: बढ़ सकता है लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क, चुकाने पड़ सकते हैं अब इतने रुपये

Tue, 08 Oct 2024 06:28 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 08 Oct 2024 06:28 AM IST
सार

Lucknow-Agra Expressway: लखनऊ से आगरा की तरफ जाने वालों का सफर पहले की तुलना में और भी महंगा हो सकता है। यहां पर टोल टैक्स बढ़ाने की तैयारी चल रही है। 

विज्ञापन
UP: Toll fee of Lucknow-Agra Expressway may increase, you may have to pay so much money
लखनऊ आगरा एक्सप्रेसवे - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे का टोल शुल्क बढ़ सकता है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवेज औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) ने टोल संग्रह के लिए नए सिरे से कंपनियों से आवेदन मांगे हैं। इसके अंतर्गत न्यूनतम 471.65 करोड़ रुपये का टोल संग्रह देना होगा। इसमें हर वर्ष 10 फीसदी की वृद्धि होगी।

विज्ञापन


लखनऊ से आगरा के बीच 302 किलोमीटर लंबा एक्सप्रेसवे दिसंबर 2016 में शुरू किया गया था। जनवरी 2018 से टोल शुल्क लगना शुरू हुआ। इस एक्सप्रेसवे पर दो मुख्य टोल प्लाजा और 15 रैंप प्लाजा हैं। साथ ही बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को जोड़ने के लिए एक जंक्शन है। उत्तर प्रदेश एक्सप्रेसवे अधिनियम के तहत वाहनों से टोल शुल्क लिया जाता है। 
विज्ञापन


टोल शुल्क वसूलने के लिए एजेंसियों को समय-समय पर बदला जाता है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत लखनऊ-आगरा टोल शुल्क वसूलने के लिए नई एजेंसी का चयन किया जा रहा है। चुनी गई एजेंसी को अधिकतम ढाई वर्ष तक टोल संग्रह का काम दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


 सालाना टोल संग्रह न्यूनतम 471.65 करोड़ रुपये रखा गया है। जिस एजेंसी का चयन किया जाएगा, उसे टोल संग्रह के अतिरिक्त 10 एडवांस श्रेणी की एंबुलेंस, 10 पेट्रोल वाहन और 10 पेट्रोलिंग व सेफ्टी वाहनों का रखरखाव करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed