{"_id":"61aa80720f2c7125ce5b3a5a","slug":"free-travel-for-divyang-in-electricity-bus-lucknow-news-lko607295390","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलेक्ट्रिक सिटी बस में दिव्यांग को मुफ्त सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलेक्ट्रिक सिटी बस में दिव्यांग को मुफ्त सफर
विज्ञापन
दिव्यांग कर सकेंगे मुफ्त सफर। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज कंपनी ने दिव्यांग दिवस के मौके पर दिव्यांगों को ई-सिटी बस में मुफ्त सफर की घोषणा कर दी है। शासन के निर्देश पर यह सुविधा मिली है।
कंपनी के मैनेजर ऑपरेशन एमवी नाटू ने बताया कि इस संबंध में ई-बसों के परिचालकों को भी निर्देश दे दिए गए हैं। परिचालक रोज दिव्यांग यात्रियों का ब्यौरा डिपो में देंगे।
इसके आधार पर दिव्यांग कल्याण निदेशालय से किराए के प्रतिपूर्ति की मांग की जाएगी।
एक ट्रिप के लिए चलेगी राप्तीसागर
यात्रियों की मांग को देखते हुए रेलवे प्रशासन छह दिसंबर को राप्तीसागर एक्सप्रेस एक ट्रिप के लिए चलाएगा। रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन (12512) तिरुवनंतपुरम सेंट्रल गोरखपुर वाया ऐशबाग राप्तीसागर एक्सप्रेस एक ट्रिप में चलेगी। छह दिसंबर को ट्रेन तिरुवनंतपुरम से शाम 7.40 बजे रवाना होकर चौथे दिन रात 2.50 बजे ऐशबाग पहुंचेगी तथा सुबह 8.40 बजे गोरखपुर पहुंच जाएगी।
विज्ञापन
उतरेठिया से सुल्तानपुर के लिए पैसेंजर कल से
उतरेठिया से सुलतानपुर के लिए पैसेंजर ट्रेन पांच दिसंबर से चलेगी। इससे दैनिक यात्रियों को राहत हो जाएगी। सीनियर डीसीएम जगतोष शुक्ला ने बताया कि उतरेठिया सुल्तानपुर पैसेंजर (04108) पांच दिसंबर को शाम 5.10 बजे चलकर बक्कास, अनूपगंज, रहमतनगर, छंदरौली, त्रिवेदीगंज, हैदरगढ़, चौबीसी, अकबरगंज, सिंदूरवा, निहालगढ़, वारिसगंज हाल्ट, अढ़नपुर, मुसाफिरखाना, शिवनगर, बंधुआकला में रुकते हुए रात 8.25 बजे सुल्तानपुर पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन (04107) सुल्तानपुर से छह दिसंबर को सुबह 7.35 बजे रवाना होकर उपरोक्त स्टेशनों से होते हुए सुबह 10.20 बजे उतरेठिया पहुंचेगी। ट्रेन में बारह बोगियां होंगी।