फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Free training for CCC and O-Level courses will be provided alongside preparation for the Lekhpal and VDO exams.

Lucknow News: लेखपाल, वीडीओ की तैयारी के साथ सीसीसी और ओ-लेवल का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण

Fri, 03 Jul 2026 01:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Free training for CCC and O-Level courses will be provided alongside preparation for the Lekhpal and VDO exams.
लेखपाल, वीडीओ की तैयारी के साथ सीसीसी और ओ-लेवल का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण
लखनऊ। सेवायोजन विभाग के निशुल्क कोचिंग संस्थानों में लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी और क्लर्क की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश सरकार के रोजगार मिशन के तहत पिछड़ा वर्ग के युवाओं को ओ-लेवल और सीसीसी का निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण मिलेगा। इच्छुक युवा 10 जुलाई तक मिशन की वेबसाइट rojgarsangam.up.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। मिशन के निदेशक पुलकित खरे के अनुसार, आवेदनों की स्क्रीनिंग के बाद एक अगस्त से ऑनलाइन कक्षाएं शुरू होंगी। यह प्रशिक्षण ओबीसी युवाओं को लेखपाल, ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ), जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क जैसी सरकारी नौकरियों में मदद करेगा। यह सर्टिफिकेट निजी क्षेत्र में डेटा एंट्री ऑपरेटर, फ्रंट डेस्क एग्जीक्यूटिव या रिसेप्शनिस्ट जैसे पदों के लिए युवाओं के बायोडाटा को भी मजबूत करेगा। प्रशिक्षण से बुनियादी कंप्यूटर ज्ञान, दस्तावेज ड्राफ्टिंग, डेटा प्रबंधन और एक्सेल के बुनियादी सूत्र की जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed