{"_id":"5a61b7ac4f1c1b6f268b52bb","slug":"free-entrance-for-senior-citizens-in-lucknow-mahotsav","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ महोत्सव में दिव्यांग व सीनियर सिटीजन को मुफ्त प्रवेश, मिलेगी ये सुविधा भी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ महोत्सव में दिव्यांग व सीनियर सिटीजन को मुफ्त प्रवेश, मिलेगी ये सुविधा भी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Updated Fri, 19 Jan 2018 03:19 PM IST
विज्ञापन
डेमो
- फोटो : डेमो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवध शिल्प ग्राम में 24 जनवरी से सजने वाले लखनऊ महोत्सव में दिव्यांगजन और सीनियर सिटीजन को मुफ्त प्रवेश मिलेगा। साथ ही महोत्सव स्थल पर इनके लिए हेल्प डेस्क और ट्राई साइकिल की भी व्यवस्था रहेगी। प्रभारी अधिकारी व एडीएम ट्रांसगोमती अनिल कुमार ने बताया कि महोत्सव आने वाले दर्शकों की सहूलियत के लिए महोत्सव एंट्री गेट के आसपास 50 मीटर दायरे को नो पार्किंग व ठेला मुक्त जोन चिह्नित कर निगरानी होगी।
महोत्सव स्थल पर किसी भी तरह की आपातकालीन स्थिति से निपटने को आपदा प्रबंधन के तहत दो आकस्मिक द्वार की व्यवस्था रहेगी। इन आपातकालीन द्वार पर प्रशिक्षित एनडीआरएफ के जवानों संग जेसीबी व फायर वाहन तैनात रहेंगे ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से समय रहते निपटा जा सके।
महोत्सव स्थल पर पुलिस चौकी तथा अग्निशमन केंद्र की स्थापना के साथ ही पांच चिह्नित स्थानों पर 108 सेवा की एंबुलेंस तैनात रहेगी। वाहनों की पार्किंग व महोत्सव स्थल के आसपास अवैध दुकानों का संचालन भी सख्ती से रोका जाएगा। महोत्सव स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए तैयार पंडाल में चाक चौबंद सुरक्षा के साथ दर्शकों को अनुशासित रखने को पुलिस के साथ ही निजी सुरक्षा एजेंसियों के गार्डों भी तैनात रहेंगे।

होगी दो दिवसीय शूटिंग प्रतियोगिता
डेमो
- फोटो : डेमो
यह सुरक्षाकर्मी मेला स्थल में अराजक तत्वों द्वारा महिलाओं से की जाने वाली छेड़खानी व कीमती सामान चुराने वालों पर भी नजर रख उनकी धरपकड़ करेंगे। महोत्सव के दौरान दो दिवसीय निशानेबाजी प्रतियोगिता नादरगंज इंडस्ट्रियल एरिया स्थित शूटिंग रेंज में 30 व 31 जनवरी को होगी।
इस दौरान 12 बोर गन (ट्रेप एंव स्कीट), .22 बोर राइफल पिस्टल, .32 बोर रिवॉल्वर पिस्टल एवं एयर राइफल राउंड के तहत अलग-अलग प्रतिस्पर्धा होगी। शूटिंग प्रतियोगिता के प्रभारी व सिटी मजिस्ट्रेट विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि प्रतियोगिता लखनऊ राइफल क्लब द्वारा स्टेट राइफल एसोसिएशन के सहयोग से किया जाएगा।
इसमें कोई भी शस्त्र लाइसेंसधारी पूर्व आवेदित आवेदन के माध्यम में हिस्सेदारी कर सकेगा। विजयी प्रतिभागियों का चयन 31 जनवरी को होने वाली प्रतियोगिता के परिणाम के आधार पर होगा। विजेता प्रतिभागियों को महोत्सव समिति की तरफ से प्रशस्ति पत्र सहित पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।