{"_id":"8ccc33e13f6a9a75f11c579929410888","slug":"free-ambulance-service-for-lucknow","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ निवासियों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ निवासियों के लिए निःशुल्क एंबुलेंस सेवा
टीम डिजिटल/लखनऊ
Updated Wed, 11 Sep 2013 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा क्षेत्र उत्तर लखनऊ के स्थानीय लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए मंगलवार को नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा का शुभारंभ किया गया।
विज्ञापन
इस मौके पर मौजूद विज्ञान एंव प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अभिषेक मिश्रा ने कहा कि इस एंबुलेंस सेवा के माध्यम से क्षेत्र के गरीब, असहाय, दलित और मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को घूमघूम कर नि:शुल्क चिकित्सकीय सुविधा देगी।
विज्ञापन
मंत्री की पहल पर ‘वोकहार्ड’ सेवा संस्थान ने विशेष तौर पर इस एंबुलेंस सेवा की शुरूआत की। संस्था के निदेशक सराह सुमन अब्राहम ने कहा कि लखनऊ ऐसा पहला जिला है जहां नि:शुल्क एंबुलेंस सेवा उपलब्ध कराई गई है।
विज्ञापन
जिसमें डॉक्टर, दवा और पैरामेडिकल स्टाफ की टीम मौके पर पहुंच कर मरीजों का इलाज कर उनको चिकित्सकीय सलाह देगी।