फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraudster duped retired teacher of 72.20 lakh by promising to give him land at low price In Lucknow

Lucknow News: कम दाम में जमीन दिलाने का दिया झांसा, रिटायर्ड शिक्षक से ऐंठे 72.20 लाख; केस दर्ज

Sun, 17 Aug 2025 05:45 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 17 Aug 2025 05:45 PM IST
सार

कम दाम में जमीन दिलाने का झांसा देकर आरोपी ने रिटायर्ड शिक्षक से 72.20 लाख ऐंठ लिए। मामले में छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
fraudster duped retired teacher of 72.20 lakh by promising to give him land at low price In Lucknow
ठगी का शिकार। - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

राजधानी लखनऊ में चिनहट के मटियारी निवासी केंद्रीय विद्यालय से रिटायर्ड शिक्षक योगेंद्र यादव ने छह लोगों पर जमीन के नाम पर उनसे 72.20 लाख ऐंठने का आरोप लगाया है। जेसीपी अपराध के आदेश पर गोमती नगर पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।

विज्ञापन


एफआईआर में योगेंद्र ने बताया कि 2023 में उनकी मुलाकात सुशांत गोल्फ सिटी निवासी रमाकांत यादव से हुई थी। उसने उन्हें कम दाम पर जमीन दिलाने का झांसा दिया था। हामी भरने पर आरोपी ने योगेंद्र को बाराबंकी के नवाबगंज में जमीन दिखाई थी। सौदा 72.20 लाख में तय हुआ। इसका भुगतान भी उन्होंने कर दिया। 

विज्ञापन

छह आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज 

आरोप है कि जिस जमीन का सौदा तय हुआ था। आरोपी ने उसकी जगह उनके नाम पर चार लाख की जमीन की रजिस्ट्री कर दी। विरोध पर रमाकांत व उसके साथी रामशरण यादव, देवरिया के पत्थर का रहने वाला शैलेंद्र शर्मा, माल एवेन्यू निवासी दिनेश कुमार श्रीवास्तव, उसकी पत्नी क्वीन व सुशांत गोल्फ सिटी निवासी जयकुमार यादव ने धमकाना शुरू कर दिया। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि मामले की तफ्तीश की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed