{"_id":"5df75fcb8ebc3e88195baa2f","slug":"fraudster-company-cheated-people-by-promising-to-double-the-money","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोगुना करने का वादा कर कंपनी ने लगाया 75 लाख का चूना, रकम मांगी तो देने लगे धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोगुना करने का वादा कर कंपनी ने लगाया 75 लाख का चूना, रकम मांगी तो देने लगे धमकी
Mon, 16 Dec 2019 05:55 PM IST
ishwar ashish
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Mon, 16 Dec 2019 05:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजीपुर थाने में 13 लोगों ने 75 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगाते हुए जालसाज कंपनी इनफिनीकी डिजीटल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ितों का कहना है कि रकम दोगुनी करने का झांसा दिया गया था।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक, इंदिरानगर सेक्टर-16 निवासी देवेंद्र सिंह और उनकी पत्नी शशिबाला सिंह ने चिट फंड कंपनी खोली थी। इसमें देवेंद्र के मित्र नन्हकू प्रसाद भी साझेदार थे। तकरोही निवासी गुलवीर सिंह के मुताबिक, बातचीत के दौरान आरोपियों ने 500 दिन में लगई गई रकम को दोगुना करने का दावा किया था।
विज्ञापन
झांसे में आकर गुलवीर के साथ ही दीपक, संगीता श्रीवास्तव, अजय और श्वेता गुप्ता, वसीम अहमद, कायनात फातिमा और डॉ. फरहान, शैलेंद्र सिंह, विजय शंकर यादव, जयदीप मिश्रा, इम्तियाज अली, बीन सिंह, सपना सिंह, अजीत सिंह, लोकेश कौशल, राहुल अग्रवाल और जितेंद्र सिंह ने 75 लाख रुपये का निवेश किया था। आरोप है कि तय समय के बाद भी देवेंद्र सिंह और उनके साथियों ने रकम नहीं लौटाई। विरोध पर धमकी देने लगे।
विज्ञापन