फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud with the help of matrimonial site.

मेट्रीमोनियल साइट पर ठगों का जाल, खुद को लंदन का बता कर इस तरह शादी के नाम पर लाखों हड़पे

Sun, 15 Sep 2019 05:11 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 15 Sep 2019 05:11 PM IST
विज्ञापन
Fraud with the help of matrimonial site.
प्रतीकात्मक तस्वीर

मेट्रीमोनियल साइट पर भी ठगों ने अपना जाल बिछा दिया है। गोमतीनगर के एक मामले में ठग ने खुद को लंदन निवासी बताकर शादी की बात की। एक दिन गिफ्ट भेजने के नाम पर बीना गुप्ता से 4.10 लाख रुपये ठग लिए। इंस्पेक्टर अमित कुमार दुबे ने बताया कि बीना की तरफ से केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन


बीना ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए मेट्रीमोनियल साइट शादी डॉट कॉम पर रजिस्ट्रेशन कराया था। साइट पर उनकी बेटी की प्रोफाइल देखकर राजीव गुंबर ने संपर्क किया। उसने खुद को लखनऊ निवासी बताते हुए कहा कि पिता सरकारी विभाग के सेवानिवृत्त अकाउंटेंट हैं और वह लंदन में नौकरी कर रहा है।
विज्ञापन


उसने अक्तूबर में लखनऊ आकर शादी की बात तय करने के लिए कहा। 31 अगस्त की सुबह राजीव गुंबर ने एक सरप्राइज गिफ्ट भेजने की जानकारी दी।

...और इस तरह कर ली ठगी

दो सितंबर को नमिता शर्मा ने बीना को कॉल करके बताया कि वह नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के कस्टम विभाग से बोल रही है और लंदन से उनके नाम का एक पार्सल आया है। उसने पार्सल के साथ कैश भी आने की बात कही।

नमिता का कहना था कि यह गैरकानूनी है और इस पर टेरर फंडिंग चार्ज लगेगा। इसके लिए उसने कुछ कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने की बात कही तो बीना घबरा गईं।

उन्होंने राजीव से संपर्क किया तो उसने नामसमझी में पार्सल के साथ कैश रखने की बात कहते हुए कॉल डिस्कनेक्ट कर दी। इस बीच नमिता ने बीना को डराकर कई बार में 4.10 लाख रुपये विभिन्न खातों में जमा करा लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed