{"_id":"601863df8ebc3e56861bc28e","slug":"fraud-with-former-lucknow-news-lko562720210","type":"story","status":"publish","title_hn":"सम्मान निधि का झांसा देकर किसान की जमीन हड़पी, ६ पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सम्मान निधि का झांसा देकर किसान की जमीन हड़पी, ६ पर मुकदमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। सरोजनीनगर में अनपढ़ किसान को सम्मान निधि दिलाने का झांसा देकर जालसाजों ने किसान से सादे पेपर पर अंगूठा लगवा लिया। इसी पेपर के जरिए उसकी जमीन हथिया ली। विरोध करने पर किसान को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीसीपी मध्य से की। डीसीपी के निर्देश छह लोगों के खिलाफ जालसाजी का मुकदमा दर्ज किया गया है।
प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह के मुताबिक ग्राम गहरु में नारायण परिवार के साथ रहते हैं। वह साक्षर नहीं हैं। उनकी भूमि गांव में है। नारायण के मुताबिक, उन्नाव के रहने वाले अशोक कुमार, राजकुमार, शिवरतन सिंह, महेंद्र यादव, नीरज यादव व सरोज राजपूत ने साजिश के तहत गांव के प्रभू कश्यप को उसके पास भेजा। प्रभू किसान सम्मान निधि के रुपये दिलाने के बहाने 15 सितंबर 2020 को बिजनौर स्थित एक कार्यालय में ले गया जहां उसकी एक फार्म भरने केलिए फोटो खींची गई, फिर अंगूठा लगवाया। कहा कि बैंक के खाते में छह हजार रुपये आ जाएंगे।
कुछ दिन बाद ग्रामीणों ने बताया कि जमीन की रजिस्ट्री प्रभू कश्यप ने की है। किसान सम्मान निधि दिलाने का झांसा देकर प्रभू ने जमीन का मुख्तारनामा अपने नाम कराया और प्लॉटों का बैनामा कर दिया। विरोध करने पर प्रभू ने उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित किसान ने मामले की शिकायत डीसीपी सोमेन वर्मा से की। डीसीपी ने एसीपी कृष्णानगर हरीश सिंह भदौरिया को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिये। शुरुआती जांच के बाद सरोजनीनगर पुलिस ने प्रभू कश्यप, अशोक कुमार, राजकुमार, शिवरतन सिंह, महेन्द्र यादव व नीरज यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।