फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud with businessmen.

पढ़िए, इस पुलिस के लाल की करतूत

Mon, 06 Oct 2014 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Mon, 06 Oct 2014 12:44 PM IST
विज्ञापन
fraud with businessmen.

स्क्रैप बेचने का झांसा देकर प्रदेश के जालसाजों ने मुंबई और कोलकाता के बड़े कारोबारियों को अपने जाल में फंसाया। उन्हें लखनऊ के तमाम इलाकों में घुमाते रहे।

विज्ञापन


जब कारोबारियों ने बगैर दस्तावेज स्क्रैप खरीदने से इन्कार कर दिया तो जालसाज उन्हें हजरतगंज में गेस्ट हाउस के एक कमरे में बंधक बना लिया। उन पर रुपए देने का दबाव देने लगे।
विज्ञापन


सूचना पर पुलिस ने चार जालसाजों को गिरफ्तार कर कारोबारियों को मुक्त कराया। सीओ हजरतगंज राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि कोलकाता के स्क्रैप कारोबारी आसिफ से कुछ दिनों पहले लखनऊ के कुछ जालसाजों ने संपर्क किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन लोगों ने मार्केट से काफी कम कीमत पर माल बेचने की बात कही। इसी तरह का झांसा मुंबई के मो. सुबेर को भी दिया। जालसाजों की बातों में आकर आसिफ अपने साले साबाज आलम के साथ और मुंबई से मो. सुबेर लखनऊ पहुंचे।

गेस्ट हाउस में ही बनाया बंधक

fraud with businessmen.

जालसाजों ने उन्हें लालबाग के बालाजी गेस्ट हाउस में ठहराया। इसके बाद उन्हें लखनऊ के कई स्थानों पर स्क्रैप लदे ट्रक दिखाए।

जालसाजों ने इन कारोबारियों से गोदाम में रखा स्क्रैप दिखाकर खरीदने का दबाव बनाना शुरू कर दिया।

आसिफ और सुबेर ने स्क्रैप से जुड़े जरूरी दस्तावेज मांगे तो उन्होंने ब्लैक में सारा माल खरीदने को कहा। कारोबारियों ने मना किया तो जिस कमरे वो ठहरे थे उसी में उन्हे बंधक बना लिया।

इसी बीच आसिफ ने 100 नंबर डायल करके पुलिस से मदद मांगी। हजरतगंज पुलिस ने गेस्ट हाउस पर छापा मार कर वहां से चार जालसाजों को गिरफ्तार कर लिया।

ये हैं वो जालसाज

fraud with businessmen.

इस पूरी घटना को अंजाम देने वाले जालसाजों की पुलिस ने पहचान कर ली है। इन जालसाजों में बलरामपुर निवासी मो. इमरान, सिद्धार्थनगर के फकरे आलम, गोंडा के मो. कलाम और लखनऊ में गुडंबा के निवासी पीयूष शामिल हैं।

इस गिरोह का सरगना पीयूष है। सीओ हजरतगंज के मुताबिक पीयूष के पिता पुलिस विभाग में कार्यरत हैं। पीयूष हॉकी खिलाड़ी है और कई बड़ी प्रतियोगिताओं में हिस्सा ले चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed