फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   FRAUD WITH BTECH GIRL STUDENTS FOR GOVERNMENT JOB

सरकारी नौकरी का झांसा देकर ठगी, मुकदम

Thu, 24 Mar 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Mar 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
FRAUD WITH BTECH GIRL STUDENTS FOR GOVERNMENT JOB
लखनऊ। एनजीओ संचालक पर बीटेक छात्राओं ने आरोप लगाया है कि उसने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 2.50 लाख रुपये ठग लिए। हजरतगंज थाने में एनजीओ संचालक पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, निशातगंज में मो. मुशीर सिद्दीकी रहते हैं। उनकी बेटी उजमा बीटेक की छात्रा है। कॉलेज में बेटी को कई प्रोजेक्ट मिलते थे जिसे उजमा व अन्य छात्राएं एनजीओ की मदद लेकर पूरा करते थे। प्रोजेक्ट को लेकर वर्ष 2018 में उजमा की मुलाकात हजरतगंज स्थित साहू सिनेमा के पास एनजीओ संचालक इमरान चौधरी निवासी बुलंदशहर से हुई। उजमा व अन्य छात्र-छात्राओं को इमरान ने सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
विज्ञापन

सरकारी नौकरी के लालच में उजमा व उसकी सहेलियों ने कई बार में इमरान को 2.50 लाख रुपये नकद दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी ने दो महीने का समय मांगा। कहा कि सभी को नियुक्ति पत्र मिल जाएगा। धीरे-धीरे चार साल का समय निकाल दिया। परेशान होकर उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपित ने जान से मारने की धमकी दी। ठगी का अहसास होने पर उजमा ने हजरतगंज में इमरान के खिलाफ ठगी व धमकी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed