{"_id":"60d9ee5c8ebc3eccca2e4a64","slug":"fraud-the-game-going-on-in-connivance-in-etawah-region-33-tickets-in-44-passengers-of-roadways-bus","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखधंधा : इटावा परिक्षेत्र में साठगांठ से चल रहा खेल, रोडवेज बस की 44 सवारियों में 33 बेटिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखधंधा : इटावा परिक्षेत्र में साठगांठ से चल रहा खेल, रोडवेज बस की 44 सवारियों में 33 बेटिकट
Mon, 28 Jun 2021 09:14 PM IST
पंकज श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Mon, 28 Jun 2021 09:14 PM IST
सार
इटावा-बेवर रोड पर बस (यूपी-75, एम-2681) की जांच की गई। बस में 44 में से 33 सवारियों के पास टिकट हीं नहीं था जबकि सवारियों ने परिचालक को किराया देने की बात टीम को बताई।
विज्ञापन
रोडवेज।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) में सांठगांठ से बेटिकट सवारियों को सफर कराने का खेल धड़ल्ले से चल रहा है। सोमवार को इसका खुलासा तब हुआ, जब लखनऊ मुख्यालय के निर्देश पर गठित टीम ने इटावा परिक्षेत्र की बस पर छापामारी करके जांच की। इस जांच के दौरान कुल 44 सवारियां सफर कर रही थी, जिसमें से 33 बेटिकट थी।
विज्ञापन
गाजियाबाद परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर यातायात निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में चार विश्वसनीय कर्र्मियों की टीम गठित की गई थी। इस टीम ने इटावा-बेवर रोड पर बस (यूपी-75, एम-2681) को रोक करके जांच की। बस के परिचालक रामनरेश के द्वारा मुहैया कराए गए विवरण के आधार पर सवारियों से टिकट की जांच हुई। इसमें 44 में से 33 सवारियों के पास टिकट हीं नहीं था जबकि सवारियों ने परिचालक को किराया देने की बात टीम को बताई। इस मामले की जांच रिपोर्ट मुख्यालय को भेज दी गई है।
विज्ञापन
डग्गामार बसों के खिलाफ चलेगा अभियान
यूपी रोडवेज इम्प्लाइज यूनियन ने क्षेत्रीय प्रबंधक का पत्र सौंप करके डग्गामार बसों के खिलाफ अभियान चलाने का बीड़ा उठाया है। पत्र में कहा गया कि डग्गामार बसें रोडवेज को कंगाल कर रही हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि लखनऊ एवं आसपास के जनपदों से डग्गामार वाहनों का संचालन अधिक हो रहा है। यदि रोडवेज द्वारा सर्वे कराकर बसों का संचालन शुरू करे तो निगम की आय बढ़ेगी।
विज्ञापन