फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud police beaten cruely a boy

यूपीः फर्जी पुलिस ने लड़के को पकड़कर उधेड़ डाली चमड़ी

Mon, 03 Aug 2015 10:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला,लखनऊ Updated Mon, 03 Aug 2015 10:09 AM IST
विज्ञापन
fraud police beaten cruely a boy

लखनऊ के आशियाना इलाके में बृहस्पतिवार रात खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बाजार में खरीदारी करने गए छात्र को दबोच लिया। चोर बताते हुए बंधक बनाकर रात भर पीटा।

विज्ञापन


चमड़ी उधेड़ने के बाद छात्र को मरणासन्न हालत में नाले में फेंककर भाग निकले। अगली सुबह एक नागरिक ने उसे अस्पताल पहुंचाया। थाने पर सुनवाई न होते देख पिता ने एसएसपी से शिकायत की।इस पर हमलावरों की तलाश शुरू हुई है।
विज्ञापन


आशियाना के सेक्टर-आई निवासी जलसंस्थान के कर्मचारी खिलाड़ी लाल सोनी ने बताया कि उनका बेटा पवन सोनी बृहस्पतिवार रात बाजार से सामान खरीदने निकला था।

कृष्णानगर स्थित एक कोचिंग से एसएससी की तैयारी कर रहे पवन के देर रात तक घर न लौटने से परेशान परिवार ने आसपास तलाश की और सुबह का इंतजार कर रहे थे। रात 3 बजे के करीब एक व्यक्ति ने खिलाड़ी लाल के मोबाइल पर कॉल की।

विज्ञापन
विज्ञापन

मरणासन्न लड़के को नाले में फेंक भागे

fraud police beaten cruely a boy

खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए बोला कि पवन को चोरी के मामले में पकड़ा गया था। पिटाई करके पूछताछ की और छोड़ दिया है। इससे पूरा परिवार घबरा गया। उसकी तलाश शुरू की। अगली सुबह आशियाना क्षेत्र के एक वकील ने खिलाड़ी लाल को जानकारी दी कि पवन नाले में बेहोश पड़ा मिला था।

उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी पीठ व हाथ-पैर पर बुरी तरह पिटाई के निशान हैं और चमड़ी उधड़ी है। परिवारीजन अस्पताल पहुंचे। होश आने पर पवन ने लड़खड़ाती जुबान से उन्हें आपबीती सुनाई।

पिता ने थाने में शिकायत की और पुलिस को वह नंबर बताया जिससे रात में उन्हें कॉल आई थी। सुनवाई न होने पर उसने एसएसपी के कैंप ऑफिस पहुंचकर गुहार लगाई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed