फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud peon of LDA areested

दंपती को फर्जी आवास आवंटन पत्र पकड़ाने वाला एलडीए का चपरासी गिरफ्तार

Thu, 03 Jun 2021 01:45 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
fraud peon of LDA areested
लखनऊ। ठाकुरगंज पुलिस ने जालसाजी के मामले में एलडीए के चपरासी अशोक कुमार वर्मा को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने आश्रयहीन योजना के तहत एक व्यक्ति से 4.5 लाख रुपये लेकर आवास आवंटन का फर्जी पत्र दे दिया था। मामले का खुलासा होने पर पीड़ित ने ठाकुरगंज थाने में एलडीए के चपरासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छानबीन में आरोप की पुष्टि होने पर चपरासी की गिरफ्तारी की गई है।
विज्ञापन

ठाकुरगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार दुबे ने बताया कि हसन मेहंदी ने 2019 में एलडीए के चपरासी अशोक कुमार वर्मा निवासी सेक्टर सी, आजादनगर, थाना सआदतगंज के खिलाफ जालसाजी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। हसन ने बताया था कि खुद को एलडीए का लिपिक बताने वाले अशोक कुमार वर्मा ने उन्हें व उनकी पत्नी को आश्रयहीन योजना के तहत आवास आवंटित कराने का झांसा देकर 4.5 लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन

इसके बाद उसने आवास का जाली आवंटन पत्र दे दिया था। जब वह उक्त मकान पर कब्जा लेने गए तो एलडीए ने उन्हें नोटिस जारी कर दिया। बाद में पता चला कि अशोक ने जाली आवंटन पत्र दिया था। एलडीए से छानबीन में पता चला कि अशोक वहां लिपिक नहीं बल्कि चपरासी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपों की पुष्टि होने पर उपनिरीक्षक अशोक सिंह ने बुधवार को अशोक को कैंपवेल रोड पर आजाद नगर में अंबेडकर पार्क के पास से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवास तो किसी को नौकरी का झांसा देकर ठगा
इंस्पेक्टर ठाकुरगंज सुनील कुमार दुबे ने बताया कि एलडीए के जालसाज चपरासी अशोक कुमार वर्मा की कुछ अन्य शिकायतें भी मिली हैं। पता चला है कि वो खुद को एलडीए का बाबू बताकर किसी को आवास तो किसी को नौकरी दिलाने का झांसा देकर रकम हड़प लेता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed