फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud on the behalf of plot and land

प्लाट और जमीन का झांसा देकर 21.20 लाख रुपये ठगे

Tue, 20 Aug 2019 01:48 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2019 01:48 AM IST
विज्ञापन
Fraud on the behalf of plot and land
प्लॉट और जमीन के नाम पर 21.20 लाख रुपये हड़पे
विज्ञापन

चिनहट और पीजीआई थाने में प्लॉट व जमीन के नाम पर 21.20 लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए तीन लोगों ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। संबंधित थानों की पुलिस तीनों मामलों की जांच कर रही है।
चिनहट थाने में विजयंतखंड निवासी सीमा देवी, फूलमती और विरामखंड की मंजू देवी ने प्लॉट का झांसा देकर 10.10 लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
पीड़िताओं ने बताया कि तीनों ने मिलकर श्रीराम यादव व उनके सहयोगी फय्याजुर्रहमान, दीनानाथ प्रजापति, इंद्रपाल गौतम, राजेश मणि त्रिपाठी, शत्रोहन को रुपया दिया था।
विज्ञापन

चिनहट कोतवाली में ही गहमरकुंज निवासी श्रीश प्रताप सिंह ने संतराम यादव के खिलाफ जमीन के नाम पर ढाई लाख रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया है।
इंस्पेक्टर सचिन कुमार सिंह ने बताया कि श्रीश प्रताप सिंह मूलरूप से कुशीनगर के सुकरौली बाजार के रहने वाले हैं और यहां विभूतिखंड के एक ऑफिस में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनके दफ्तर में ही संतराम यादव काम करता है जो प्लॉटिंग कराता है। श्रीश प्रताप सिंह ने दिसंबर 2017 में उससे जमीन के लिए अनुबंध कर ढाई लाख रुपये दिए थे।

इसके अलावा पीजीआई थानाक्षेत्र के तेलीबाग गांधीनगर निवासी अर्चना धीमान ने बताया कि वह मकान बनवाने के लिए प्लॉट तलाश रही थीं।
तभी इलाके के ही शिव विशाल पांडेय ने अपने दामाद विनीत प्रताप पांडेय व बेटी अनुपमा पांडेय से मुलाकात कराई।
दोनों लखनऊ पब्लिक स्कूल के पास एल्डिको सुभाग्यम अपार्टमेंट में रहते हैं। उन्होंने 990 वर्ग फीट जमीन दिलाने का झांसा दिया।
उन्होंने चेक के माध्यम से 8.60 लाख रुपये दे दिए। इसके बदले में दंपती ने अर्चना को कोटक महिंद्रा बैंक के चेक दिए थे। रजिस्ट्री न करने पर अर्चना ने चेक बैंक खाते में लगाया तो बाउंस हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed