फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud on cashless madical, realesed prsonal loan

कैशलेस इलाज के नाम पर करा दिया पर्सनल लोन

Sat, 21 Aug 2021 01:33 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
fraud on cashless madical, realesed  prsonal loan
लखनऊ। गोमतीनगर इलाके में मेडिकलहार्ट सेंटर व प्रिस्टिन इंश्योरेंस कंपनी पर इलाज केनाम पर 85 हजार रुपये ठगने का आरोप लगा है। दोनों ही संस्थानों पर डीसीपी पूर्वी के आदेश पर जालसाजी का केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोमतीनगर केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, उन्नाव के बेहटा निवासी कौशलेंद्र सिंह की पत्नी स्मिता सिंह हृदय रोग से पीड़ित थी। कौशलेंद्र के मुताबिक ,प्रिस्टिन केयर इंश्योरेंस कंपनी से संपर्क किया जिसमें कैशलेस इलाज का जिक्र था। कुछ दिन पहले स्मिता की तबियत ज्यादा खराब हुई। उसे विनीत खंड-1 स्थित मेडिकल हार्ट सेंटर में भर्ती कराया गया। कौशलेंद्र का आरोप है कि मेडिकल हार्ट सेंटर व इंश्योरेंस कंपनी के कर्मचारियों की मिलीभगत से ऑपरेशन के नाम पर कुछ कागजात पर दस्तखत कराए गए। इसका प्रयोग कर 85 हजार रुपये का पर्सनल लोन स्मिता के नाम से हासिल किया गया।
विज्ञापन

ठगी का अहसास होने के बाद पीड़ित कौशलेंद्र ने डीसीपी पूर्वी संजीव सुमन से शिकायत की। एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव के मुताबिक ,बृहस्पतिवार को कौशलेंद्र की तहरीर पर प्रिस्टिन केयर इंश्योरेंस कंपनी व मेडिकल हार्ट सेंटर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed