फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of property and 40 lakhe rupees, case file

कोविड के दौरान दपंती की मौत के बाद नौकर ने प्रॉपर्टी व 40 लाख नगदी हड़पी, मुकदमा दर्ज

Tue, 10 May 2022 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
fraud of property and 40 lakhe rupees, case file
लखनऊ। आरडीएसओ के सेक्शन इंजीनियर देवेंद्र कुमार और उनकी पत्नी की कोविड काल में मौत हो गई थी। उनकी कोई संतान नहीं थी। इसी का फायदा उठाकर उनके नौकर पवन ने फर्जी दस्तावेज तैयार कर संपत्ति हड़प ली और खाते से 40 लाख रुपये भी पार कर दिए। इसकी जानकारी इंजीनियर के भाई को हुई तो उन्होंने पारा थाने में नौकर के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

नाका के राजेंद्रनगर निवासी यतेंद्र कुमार के मुताबिक, उनके भाई देवेंद्र कुमार आरडीएसओ में सेक्शन इंजीनियर के पद पर तैनात थे। कोविड काल के दौरान 9 अप्रैल 2021 में उनकी मृत्यु हो गई थी। यतेंद्र ने ही देवेंद्र का अंतिम संस्कार किया। कुछ दिन बाद देवेंद्र की पत्नी की भी मृत्यु हो गई। उस दौरान कोविड होने के कारण यतेंद्र जा नहीं सके। ऐसे में नौकर पवन ने शव का अंतिम संस्कार किया। कुछ दिनों बाद यतेंद्र भाई के घर पहुंचे, तो वहां पर कुछ महिलाएं मिलीं। उनसे पूछा गया कि वह मकान में क्या कर रही हैं। इस पर उन्होंने कहा कि पवन के साथ रहते हैं। यतेंद्र वहां से लौट आए।
विज्ञापन

वहीं यतेंद्र को बैंक से जानकारी हुई कि पवन ने देवेंद्र के फर्जी दस्तावेज व हस्ताक्षर कर खाते से रकम निकाल ली है। यतेंद्र का आरोप है कि पवन ने प्रॉपर्टी समेत 40 लाख रुपये हड़प लिए। यतेंद्र ने पवन के खिलाफ पारा थाने में केस दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक पारा दधिबल तिवारी के मुताबिक, यतेंद्र की तहरीर पर केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed