फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of four and a half lakh rupees on the name of job in lucknow

सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर युवतियों से साढ़े चार लाख रुपये ठगे, थमाया फर्जी नियुक्ति पत्र

Mon, 05 Oct 2020 03:34 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Oct 2020 03:34 PM IST
विज्ञापन
fraud of four and a half lakh rupees on the name of job in lucknow
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic

लखनऊ के सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में एक जालसाज ने दो युवतियों को सचिवालय में नौकरी दिलाने के नाम पर साढे़ चार लाख रुपये ठग लिए। जालसाज ने फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमा दिया। युवतियां ड्यूटी ज्वॉइन करने सचिवालय पहुंचीं तो उन्हें ठगी का एहसास हुआ। युवतियों को रुपया मांगने पर जान से मारने की धमकी मिली।

विज्ञापन


सरोजनीनगर निवासी दो युवतियों ने शक्ति पाल सिंह पर साढे़ चार लाख रुपये हड़पने का आरोप लगाया है। शक्ति सिंह ने सचिवालय में नौकरी दिलाने की बात कही थी। उसने अपने को गोंडा का रहने वाला व गोमतीनगर स्थित एक होटल का मालिक बताया था। झांसे में आई एक युवती ने डेढ़ लाख रुपये दे दिये, जबकि दूसरी युवती ने तीन लाख रुपये दिये थे।
विज्ञापन


दोनों युवतियां जब सचिवालय ड्यूटी ज्वॉइन करने पहुंची तो उन्हें अपने को ठगे जाने की जानकारी हुई। इसके बाद दोनों ने शक्ति सिंह को फोन कर अपनी रकम वापस मांगी तो जान से मारने की धमकी देने लगा। पुलिस जालसाज के खिलाफ  केस दर्ज कर तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed