{"_id":"69bbe70ee85ec7a3b3018d76","slug":"fraud-of-3-90-lakhs-in-amethi-under-pretext-of-sending-people-abroad-joining-letters-also-turn-out-to-be-bogus-2026-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Amethi News: विदेश भेजने के नाम पर 3.90 लाख की ठगी, बनवा दिया फर्जी पासपोर्ट; जॉइनिंग लेटर भी निकले नकली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Amethi News: विदेश भेजने के नाम पर 3.90 लाख की ठगी, बनवा दिया फर्जी पासपोर्ट; जॉइनिंग लेटर भी निकले नकली
Thu, 19 Mar 2026 05:37 PM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी
Published by: Bhupendra Singh
Updated Thu, 19 Mar 2026 05:37 PM IST
सार
अमेठी में विदेश भेजने के नाम पर 3.90 लाख की ठगी कर ली गई। आरोपी ने फर्जी पासपोर्ट बनवा दिया। जॉइनिंग लेटर भी नकली निकले। अब पैसा वापस मांगने पर आरोपी गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दे रहा है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
यूपी के अमेठी में विदेश भेजने का झांसा देकर पांच लोगों से 3.90 लाख रुपये ठगने का मामला सामने आया है। फर्जी दस्तावेज तैयार करके पासपोर्ट तक बनवा दिया गया। पीड़ित ने अपने ही भाई पर गंभीर आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत की है। पुलिस ने एफआईआर दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मोहनगंज थाना क्षेत्र के रस्तामऊ निवासी खुर्शीद खान ने बताया कि उनका भाई इजहार उर्फ मुंशीर लंबे समय से लोगों को विदेश में नौकरी दिलाने का लालच देकर रुपये ऐंठ रहा है। उसके खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। आरोप है कि उसने आधार कार्ड में कूटरचना कर पता बदल लिया।
विज्ञापन
रस्तामऊ के पते पर जारी पहचान पत्र में हेरफेर कर अयोध्या के सराय मनौली का पता दर्ज कराया। इसी आधार पर पासपोर्ट भी बनवा लिया। बताया गया कि आरोपी ने कई लोगों से रकम ली। पूरे भानी निवासी सुनील कुमार से 70 हजार रुपये, गुनैया निवासी राजू से 80 हजार रुपये, मरदानपुर निवासी रवि कुमार से 80 हजार रुपये, सिंदुरवा क्षेत्र के संजय से 80 हजार रुपये और दुलारीनगर निवासी राजेश से 80 हजार रुपये वसूले।
विज्ञापन
इन सभी को दुबई स्थित एक पेट्रोलियम कंपनी में नौकरी दिलाने का भरोसा दिया गया। बाद में उन्हें जो जॉइनिंग लेटर दिए गए, वो फर्जी निकले। कहा कि रकम लेने के बाद आरोपी टालमटोल करता रहा। जब लोग पैसा मांगने पहुंचे तो उसने गाली-गलौज की और धमकाया। बताया कि वह वर्ष 2016 से दुबई में कार्यरत है।
भाई इजहार ने उसके नाम का भी गलत इस्तेमाल कर कई लोगों से धन लिया। जानकारी मिलने पर विरोध किया गया तो उसे भी झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने और जान से मारने की धमकी दी गई। इंस्पेक्टर राकेश सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।