{"_id":"69fba9ae221df909190e41dd","slug":"fraud-of-1723-rupees-lakhs-on-the-pretext-of-a-plot-lucknow-news-c-13-lko1096-1725513-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: प्लॉट के नाम पर 17.23 लाख रुपये की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: प्लॉट के नाम पर 17.23 लाख रुपये की ठगी
Thu, 07 May 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
Updated Thu, 07 May 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
लखनऊ। मोहिबुल्लापुर स्थित फातिमा नगर निवासी सादिक अली खान ने प्लॉट के नाम पर 17.23 लाख रुपये ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि रियल एस्टेट कंपनी वीवन इको इंफ्राटेक के निदेशक मां-बेटे ने उनसे धोखाधड़ी की है। पुलिस ने डीसीपी दक्षिणी अमित आनंद के निर्देश पर कार्रवाई की है।
सादिक अली के मुताबिक, वर्ष 2022 में उन्होंने जमीन खरीदने के लिए कंपनी से संपर्क किया। कंपनी के निदेशक विपिन कुमार तिवारी और उनकी मां ऊषा तिवारी से उनकी मुलाकात हुई। उन्होंने पत्नी गुलनाज के नाम अप्रैल 2022 में ग्राम सलेमपुर में दो प्लॉट बुक कराए। रकम देने के बाद आरोपियों ने रजिस्ट्री की, पर कब्जा लेने पर पता चला कि जमीन विपिन की नहीं है। फर्जीवाड़े का पता चलने पर उन्होंने रकम वापस मांगी। आरोपियों ने दूसरी जगह फर्जी रजिस्ट्री की और शेष रकम का चेक बाउंस हो गया। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज दिलेश कुमार सिंह का कहना है कि मामले की विवेचना की जा रही है।