फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud of 1.80 crore

भाई ने बहन की फर्म को हड़प कर किया एक करोड़ 80 लाख का गबन

Fri, 30 Apr 2021 02:07 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Apr 2021 02:07 AM IST
विज्ञापन
fraud of 1.80 crore
लखनऊ। विभूतिखंड इलाके में रहने वाली सुशीला जायसवाल ने अपने भाई बृजकिशोर जायसवाल और शालिनी श्रीवास्तव पर बिना पूछे उनकी फर्म के नाम पर दूसरी फर्म खोलकर एक करोड़ रुपये गबन करने का मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विभूतिखंड थाना प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, सुशीला जायसवाल ने आरोप लगाया है कि साल 2013 में उन्होंने आरके किचन एंड इंटीरियर्स के नाम से कंपनी खोली थी। कुछ दिनों बाद उसमें अपने भाई बृज किशोर और उसकी पत्नी शालिनी को नौकरी पर रख लिया। धीरेे-धीरे बृजकिशोर कंपनी का काम संभालने लगा। सुशीला को भी विश्वास हो गया। इसके बाद साल 2016 से बृजकिशोर कस्टमर से माल की रकम अपने खाते में मंगाने लगा। पूछने पर टाल-मटोल कर देता था। कुछ दिनों बाद सुशीला को जानकारी हुई कि बृजकिशोर ने गोमतीनगर इलाके में एक गोदाम बना लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि साल 2018 में बृजकिशोर और शालिनी ने फर्म को हड़पने की प्लानिंग शुरू कर दी। सुशीला ने विरोध किया और उसकी रकम वापस करने को कहा लेकिन अपने खाते में जमा की गई रकम वापस नहीं की। जुलाई 2018 में सुशीला अपने परिवार के साथ पिता के घर गई हुईं थी। इधर बृजकिशोर और शालिनी ने फर्म का करीब 80 लाख रुपये का माल अपने गोदाम में शिफ्ट कर दिया। बृजकिशोर और शालिनी ने धीरे-धीरे कंपनी के माल के साथ एक करोड़ 80 लाख रुपये का गबन कर लिया। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed