फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

रिटायर्ड सीएमओ के चेक चोरी कर खाते से सवा तीन लाख रुपये उड़ाए

Sun, 07 Jul 2019 01:21 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jul 2019 01:21 AM IST
विज्ञापन
fraud
रिटायर्ड सीएमओ के चेक चोरी कर खाते से सवा तीन लाख रुपये उड़ाए
विज्ञापन

महानगर की न्यू हैदराबाद कॉलोनी निवासी रिटायर्ड सीएमओ डॉ. जीपी त्रिपाठी ने महिला पर चेक चोरी करके खाते से सवा तीन लाख रुपये उड़ाने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है।

इंस्पेक्टर अशोक कुमार सिंह ने बताया कि रिटायर्ड सीएमओ ने महिला व बैंक अफसरों की मिलीभगत से रुपये निकालने की बात कही है। जांच की जा रही है।
इंस्पेक्टर ने बताया कि कुछ दिन पहले उनके घर पर खुद को पीएनबी मेटलाइफ का सीनियर बिजनेस मैनेजर बताने वाली मीनाक्षी शुक्ला नाम की महिला आई थी।
मीनाक्षी ने उन्हें निवेश की स्कीम के बारे में बताया और कंपनी में रुपया लगाने के लिए प्रेरित किया। ठग महिला की बातों में आकर डॉ. त्रिपाठी ने उसे चेक काटकर दे दिए।
विज्ञापन

इसी बीच महिला ने उनकी नजर बचाकर भारतीय स्टेट बैंक के दो चेकबुक में से छह चेक चोरी कर लिए। हालांकि, चोरी किए गए चेक में उनके हस्ताक्षर नहीं थे।
डॉ. त्रिपाठी का कहना है कि ठग महिला ने बैंक अफसरों की मिलीभगत से चेक पर उनके फर्जी हस्ताक्षर बनाए।
इसके बाद भारतीय स्टेट बैंक की विभिन्न शाखाओं से चेक कैश करा लिए। ठग महिला ने उनके खाते से कुल 324250 रुपये निकाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed