फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud

Lucknow News: रियल एस्टेट फर्म के डायरेक्टर व चेयरमैन पर 9.64 लाख की ठगी का केस

Fri, 08 Aug 2025 04:44 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Aug 2025 04:44 PM IST
विज्ञापन
fraud
- डायरेक्टर पर महिला से जमीन के नाम पर ठगी करने का आरोप
विज्ञापन


- कोर्ट के आदेश पर गोमती नगर पुलिस ने की कार्रवाई

संवाद न्यूज एजेंसी

लखनऊ। अलीगंज सेक्टर एन निवासी सविता सरोज ने वसुंधरा लोटस इंफ्राटेक प्रा. लि. के डायरेक्टर सुधीर सिंह और चेयरमैन अशोक त्यागी पर 9.64 लाख की ठगी का आरोप लगाया है। सविता से जमीन के नाम पर ठगी हुई है। कोर्ट के आदेश पर बुधवार को गोमती नगर पुलिस ने दोनों आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की है।


सविता के मुताबिक 2018 उन्हें जमीन खरीदनी थी। इस सिलसिले में वह गोमतीनगर स्थित फर्म के दफ्तर पहुंची थीं। दोनों ने उन्हें गोसाईगंज-सुल्तानपुर रोड पर फर्म की आर्चिड वैली साइट पर जमीन दिखाई। पसंद आने पर 3.64 लाख रुपये पहले देने और बचे हुई रकम 10.92 लाख किस्तों में देने की बात तय हुई थी। सविता के 3.64 लाख रुपये देने पर डायरेक्टर ने उनके नाम जमीन का अलॉटमेंट कर दिया। फिर उन्होंने 2021 तक कुल छह लाख और जमा कर दिए। पीड़िता ने बताया कि इस बीच उन्हें पता चला कि जिस जमीन का उन्हें अलॉटमेंट हुआ था वह फर्म की नहीं थी। इतना ही नहीं आरोपी ने उन्हीं की तरह अन्य लोगों से भी ठगी की है। पीड़िता ने जब दफ्तर पहुंच कर बात करनी चाही तो सुधीर और चेयरमैन ने उन्हें धमका कर भगा दिया। पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर ब्रजेश चंद्र तिवारी के मुताबिक मामले की विवेचना चल रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed