फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in up on name of job

विज्ञापन देखकर ढूंढते हैं नौकरी तो जरूर पढ़े ये खबर

Sun, 24 May 2015 12:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर
ब्यूरो/अमर उजाला,सीतापुर Updated Sun, 24 May 2015 12:37 PM IST
विज्ञापन
Fraud in up on name of job

शहर के एक छात्र से ठगी हो गई। एसएमएस करने की नौकरी देने के नाम पर पहले कंपनी वालों ने 11 सौ रुपये बैंक में डलवाए। फिर पार्सल देने के नाम पर 3150 रुपये वसूल लिए। जब छात्र ने घर पहुंच पार्सल खोला तो उसमें से चूरन और पेपर की कतरन देख हैरान रह गया।

विज्ञापन


पीड़ित छात्र ने कोतवाली पहुंच पुलिस से शिकायत की है। शहर के आवास विकास कॉलोनी कक्षा नौ के छात्र ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि 13 मई को एक विज्ञापन में प्राइवेट कंपनी में एसएमएस करने की नौकरी का पता चला। उसने फोन किया तो बातचीत के बाद एक बैंक खाता नंबर दिया।
विज्ञापन


जिसमें 11 सौ रुपये डालने को कहा। बताया कि पैसे जमा करने पार्सल लेकर आने वाले व्यक्ति को भी उसे 3150 रुपये देने होंगे। पार्सल में एक अच्छी कंपनी का मोबाइल, 50 हजार रुपये का चेक होगा। उसके मुताबिक उसने परिवारीजनों को बिना बताए खाते में 11 सौ रुपये डाल दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

अखबार में देखा था पार्ट टाइम नौकरी की विज्ञापन

Fraud in up on name of job

23 मई, शनिवार को पार्सल पहुंचा। इस पर उसने 3150 रुपये पार्सल लाने वाले को दे दिए। बताया कि जब पार्सल खोला तो डिब्बे में चूरन के पैकेट मिले और पेपर की कतरन मिलते ही ठगे जाने का पता चला।

जिसके बाद उसने परिवारीजनों को पूरे मामले की जानकारी दी। छात्र ने कोतवाली पुलिस को सूचना दी है। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ला का कहना है कि मामले को लेकर सूचना नहीं मिली है। छात्र ने बताया कि वह पढ़ाई के साथ पार्ट टाइम जॉब करना चाहता था।

जिसके चलते उसकी हर विज्ञापन पर नजर रहती थी, लेकिन उसे यह नहीं पता था, कि वह ठगी का शिकार हो जाएगा। कंपनी से संपर्क करने व पैसा जमा करने के लिए उसने घर वालों को भी नहीं बताया था। पार्ट टाइम जॉब से पैसे कमाने के बाद घरवालों को इसकी जानकारी देने का सोचा था, लेकिन इसके पहले ही ठगों ने उसे अपना शिकार बना डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed