{"_id":"600b342b8ebc3e30c907c79e","slug":"fraud-in-the-name-of-job-in-metro-lucknow-news-lko5612448105","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, जालसाज सीआरपीएफ का सिपाही गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी, जालसाज सीआरपीएफ का सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाका पुलिस ने मेट्रो रेल कॉरपोरेशन में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया जालसाज सीआरपीएफ का सिपाही है।
उसने कई पदों पर नियुक्ति दिलाने के नाम पर लाखों रुपये हड़प लिए। एलएमआरसी के सुरक्षा अधिकारी ने मुकदमा दर्ज कराया था।
प्रभारी निरीक्षक नाका मनोज मिश्रा के मुताबिक, मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के सुरक्षा अधिकारी जितेंद्र कुमार कौशल ने तहरीर दी। आरोप था कि एलएमआरसी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का धंधा चल रहा है।
गिरोह ने मेट्रो के नाम से वेबसाइट बना रखी है और एसबीआई प एचडीएफसी बैंक में दो खाते भी खोल रखे हैं। शुरूआती पड़ताल में गिरोह की जानकारी हुई तो नाका पुलिस से संपर्क किया गया।
प्रभारी निरीक्षक मनोज मिश्रा के मुताबिक, पकड़ा गया जासलाज विजय पाल चंदौली के फतेहपुर साहूपुरी का रहने वाला है। वह सीआरपीएफ में तैनात है।
शुक्रवार को पुलिस ने जालसाज को चारबाग गेस्ट हाउस के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उसने कई राज उगले हैं। पड़ताल में सामने आया कि बैंक में जो खाता खोला गया है वह अनंत पांडेय के नाम से हैं।
विज्ञापन
वहीं, नौकरी के नाम पर रुपये देने वाले कुछ युवकों ने पुलिस से संपर्क किया है। पीड़ितों ने मेट्रो में नियुक्ति के लिए चारबाग स्थित गेस्ट हाउस में बुलाए जाने की बात कही है।
150 लोगों ने किया था संपर्क
पुलिस के मुताबिक, जालसाज विजय पाल ने फर्जी वेबसाइट बनाकर स्टेशन कंट्रोलर व चालक सहित कई पदों की नियुक्ति के विज्ञापन पोस्ट कर डाले। यह देखकर 150 लोगों ने विजय और उसके साथियों से संपर्क किया था। पूछताछ में विजयपाल ने बताया कि पांच साल के लिए उसे मेट्रो में भर्ती कराने का ठेका मिला है। पीड़ितों के अनुसार, आरोपी ने 40 से 50 हजार रुपये प्रति व्यक्ति से लिए थे। विजयपाल छुट्टी लेकर लखनऊ आया था। सीआरपीएफ सिपाही के गिरफ्तारी की जानकारी उसकी बटालियन के अधिकारियों को दी गई है। विजयपाल के साथ गैंग में अनंत पांडेय भी शामिल है। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।