{"_id":"5fdf93268ebc3e3d4574fe1f","slug":"fraud-in-the-name-of-dm-on-social-media-lucknow-news-lko5558892103","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया पर डीएम के नाम से की धोखाधड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल मीडिया पर डीएम के नाम से की धोखाधड़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। डीएम अंबेडकरनगर के नाम से फेसबुक पर फर्जी अकाउंट खोल लेने का मामला सामने आया है। फर्जी आईडी बनाने वाले व्यक्ति ने डीएम बनकर कई व्यक्तियों से रकम भी ऐंठने का प्रयास किया। इसकी जानकारी डीएम ने स्वयं सोशल मीडिया के माध्यम से दी है।
जानकारी के अनुसार डीएम राकेश कुमार मिश्र के नाम से एक व्यक्ति ने फेसबुक पर फर्जी अकाउंट खोल लिया। इसके बाद उसने कई व्यक्तियों को संबंधित आईडी से जोड़ लिया। ऐसा करने के बाद उसने मेसेंजर पर जाकर चैट शुरू कर दी। कई नागरिकों से उसने जरूरी कार्य का हवाला देते हुए पैसे की भी डिमांड की।
डीएम के एक परिचित कुंदन सिद्धार्थ को चैट के दौरान शक हुआ तो उन्होंने चैट के माध्यम से उसका नाम व मोबाइल नंबर पूछ लिया। इसमें उसने अपना नाम राजकुमार बताया और मोबाइल नंबर की भी जानकारी दी। इस बीच रविवार देर शाम डीएम राकेश कुमार मिश्र को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने पूरे घटनाक्रम की जानकारी को सोशल मीडिया पर शेयर किया। डीएम का कहना है कि पूरे मामले की जानकारी हुई है। आवश्यक कार्यवाई अमल में लाई जाएगी। (संवाद)