फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in Lda

Lucknow News: एलडीए परिसर से फर्जी जेई ने संपत्ति आवंटन के नाम पर 30 लाख ठगे

Tue, 11 Apr 2023 02:22 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 11 Apr 2023 02:22 AM IST
विज्ञापन
Fraud in Lda
लखनऊ। एलडीए में भ्रष्टाचार की जड़ें इतनी गहरी हो चुकी हैं कि एक फर्जी जेई और उसके गिरोह ने पीएम आवास और दुकानें दिलाने का झांसा देकर दंपती से 30 लाख रुपये ठग लिए। खास बात यह है कि पूरी रकम पांच साल में प्राधिकरण के परिसर में ही ली गई और किसी को भनक तक नहीं लगी। मामला तब खुला जब शातिर ने फोन उठाना बंद कर दिया और ठगी का शिकार हुई महिला शिकायत लेकर वीसी से मिलने पहुंची।
विज्ञापन

यहियागंज में मुर्तजा हुसैन रोड के निकट शिवमंदिर निवासी नीलम शुक्ला ने सोमवार सुबह 11:30 बजे एलडीए उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी को शिकायत पत्र दिया। बताया कि उनके पति तुषार शुक्ला कंस्ट्रक्शन का काम करते हैं। उन्हें खुद को बसंतकुंज विहार योजना का जेई बताकर प्रदीप मिश्रा ने पांच पीएम आवास व तीन दुकानें आवंटित कराने का भरोसा दिलाया। इसके लिए 35 लाख रुपये (प्रति मकान पांच लाख, एक दुकान के तीन लाख) मांगे थे। उनके पति ने वर्ष 2017 से 2022 के बीच 30 लाख रुपये दिए। प्रदीप ने पूरी रकम एलडीए परिसर में ही ली।
विज्ञापन


आरोप लगाया कि प्रदीप ने खुद को एलडीए का जेई बताकर पहले भी कई लोगों को मकान, भूखंड आवंटित कराए थे। ऐसे में उस पर भरोसा कर उन्होंने व अन्य लोगों ने रकम दे दी। शातिर ने उन्हें अधीक्षण अभियंता आरके सिंह के हस्ताक्षर वाली 14,244 और 49,244 रुपये की दो फर्जी रसीदें भी दीं। इस खेल में अजय वर्मा निवासी लालानगर दुबग्गा एवं जहीरऊददीन निवासी विजयखंड-तीन भी शामिल रहे। जहीरऊददीन अहमद ने नीलम से फर्जी अनुबंध कराया। दूसरा फर्जी अनुबंध अजय वर्मा ने कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन




एक अन्य से 75 हजार वसूले

शिकायत में बताया कि गिरोह ने अहीरखेड़ा दुबग्गा की रागनी यादव को भी प्रधानमंत्री आवास का फ्लैट नंबर 102 ब्लॉक दो आवंटित करने का झांसा दिया। फर्जी अनुबंध पत्र देकर 74,937 रुपये वसूल लिए। फ्लैट संत रविदासनगर भदोही के मकनपुर तिवारीपुर निवासी शैलेश हृदय शंकर तिवारी के नाम है।




महिला की शिकायत की करा रहे जांच
एलडीए वीसी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि महिला ने जिस जेई का नाम बताया, वह जांच में फर्जी पाया गया है। उन्हें गोमतीनगर थाने में फर्जी जेई एवं 30 लाख रुपये की ठगी की शिकायत दर्ज कराने के लिए कहा गया है। शिकायत पत्र पर जांच के आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed