फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Fraud in issuing Halal certificate, case against companies in lucknow

यूपी: हलाल प्रमाण पत्र जारी करने में फर्जीवाड़ा, कंपनियों पर केस, राष्ट्र विरोधी साजिश का आरोप, हुई एफआईआर

Sun, 19 Nov 2023 11:05 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 19 Nov 2023 11:05 AM IST
सार

आरोप है कि इसमें राष्ट्र विरोधी साजिश रचने और आतंकवादी संगठनों को फंडिंग करने वाले लोग शामिल हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, साजिश रचने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, आपसी सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Fraud in issuing Halal certificate, case against companies in lucknow
हलाल प्रमाण पत्र जारी करने में फर्जीवाड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हलाल प्रमाण पत्र को लेकर हजरतगंज थाने में एक एफआईआर दर्ज की गई है। जिसमें प्रमाण पत्र जारी करने वाली चार कंपनियों, राष्ट्र विरोधी साजिश रचने वालों , आतंकी संगठनों को फंडिंग करने वाले अज्ञात व अन्य को आरोपी बनाया गया है। आरोप है कि उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए कंपनियां फर्जीवाड़ा कर हलाल प्रमाण पत्र जारी कर रही हैं। एक विशेष वर्ग को प्रभावित कर आर्थिक लाभ लेने की साजिश बताया गया है। पुलिस अब प्रकरण की तफ्तीश कर रही है।

विज्ञापन


ऐशबाग निवासी भाजपा के अवध क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार शर्मा के मुताबिक जिन उत्पादों (खासकर शाकाहारी) में हलाल प्रमाण की जरूरत नहीं होती है। वह भी हलाल प्रमाण पत्र ले रही है। ये पूरा फर्जीवाड़ा उत्पादों की बिक्री बढ़ाने के लिए किया जा रहा है। शैलेंद्र के मुताबिक इससे जन आस्था से खिलवाड़ कर एक समुदाय विशेष को प्रभावित किया जा रहा है। आरोप है कि इसमें राष्ट्र विरोधी साजिश रचने और आतंकवादी संगठनों को फंडिंग करने वाले लोग शामिल हैं। इंस्पेक्टर हजरतगंज विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर धोखाधड़ी, साजिश रचने, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने, आपसी सौहार्द बिगाड़ने के प्रयास जैसी धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन


दुष्प्रचार किया जा रहा है..
शैलेंद्र का आरोप है कि साजिश रचकर ये पूरा खेल किया जा रहा है। इसमें समाज में ये भी प्रचारित किया जा रहा है कि जो उत्पाद हलाल प्रमाणित नहीं है उसको न खरीदें। यही नहीं तेल, साबुन, टूथपेस्ट व मधु जैसे उत्पादों को भी हलाल प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। जो मानक के खिलाफ है। इसलिए उनका आरोप है कि इसमें प्रमाण पत्र जारी करने वाली कंपनियां भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये होता है हलाल प्रमाण पत्र
मुस्लिम धर्म के अनुसार हलाल का मतलब जायज होता है। खाद्य व सौंदर्य उत्पाद पर हलाल के प्रमाण पत्र का मतलब ये है कि ये उत्पाद जायज है। इसमें मुस्लिम लोगो के लिए जो हराम चीजे हैं वो इसमें नहीं है। जानकार बताते हैं कि मुस्लिम देशों में एक्सपोर्ट करने के लिए ये हलाल प्रमाण पत्र जरूरी होता है।


इन पर दर्ज हुई एफआईआर
- हलाल इंडिया प्राइवेट लिमि चैन्नई
- जमीयत उलेमा हिन्द हलाल ट्रस्ट दिल्ली
- हलाल काउंसिल ऑफ इंडिया मुंबई
- जमीयत उलेमा महाराष्ट्र मुंबई
- अन्य अज्ञात कंपनियां व उनके मालिक-प्रबंधक
- राष्ट्र विरोधी षडयंत्र करने वाले
- आतंकवादी संगठन व राष्ट्रविरोधी गतिविधियों को फंडिंग करने वाले
- अन्य अज्ञात

क्या बोला मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड 
हलाल प्रमाणपत्र गैरकानूनी नहीं है। इस्लाम में कई चीजें ऐसी हैं, जिनका खाना प्रतिबंधित है। बाजार में मिलने वाली वस्तु के हलाल प्रमाण पत्र से मुस्लिम समुदाय को उसे खरीदने में आसानी होती है। वहीं हलाल प्रमाण पत्र देने वाली संस्थाएं भी मान्यता प्राप्त हैं।- डॉ. कासिम रसूल इलियास, प्रवक्ता, आल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड ।

हमें पता हो कि क्या हराम है
क्या हमें खाना है, क्या चीज हमें इस्तेमाल करनी है। यह तमाम चीजें इस्लाम के दायरे में होनी चाहिए। जो चीज हम इस्तेमाल कर रहे हैं, वह हलाल है या हराम है। इन सब बातों की हमें जानकारी होनी चाहिए। अब यह बात सामने आई है, जहां पर हलाल सर्टिफिकेशन में या किसी भी चीज में हलाल है या हराम को बताने में पाबंदी लगाई जा रही है। लगता है बड़े पैमाने पर एक्सपोर्ट में और इकोनॉमी में नुकसान होगा। यह हमारे मुल्क की इकोनॉमी के लिए और मुसलमान के लिए बेहतर नहीं है।-सुफियान निजामी, प्रवक्ता, दारुल उलूम फरंगी महली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed