{"_id":"5a05568d4f1c1bd1538bc0aa","slug":"fraud-in-higher-secondary-teacher-recruitment-in-uttar-pradesh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती में फर्जीवाड़ा, फिर होगा सत्यापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती में फर्जीवाड़ा, फिर होगा सत्यापन
विजय सक्सेना/अमर उजाला, इलाहाबाद
Updated Fri, 10 Nov 2017 01:04 PM IST
विज्ञापन
teacher
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक शिक्षकों की तैनाती में फर्जीवाड़े की शिकायत सामने आने के बाद शिक्षकों का सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड के उपसचिव ने प्रदेश के 18 मंडलों के जिला विद्यालय निरीक्षकों (डीआईओएस) को बुधवार को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन
इसमें चयनित शिक्षकों के कार्यभार ग्रहण करने की सूचना उपलब्ध कराने और उनका सत्यापन कराने का निर्देश दिया गया है। सत्यापन के लिए इन जिलों के डीआईओएस को 21 से 24 नवंबर के बीच चयन बोर्ड में उपस्थित होना होगा।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षक चयन बोर्ड से वर्ष 2013 के विज्ञापन के तहत 4799 प्रशिक्षित स्नातक और 875 प्रवक्ताओं का चयन हुआ था। इन शिक्षकों की 18 मंडल के अंतर्गत विभिन्न जिलों में तैनाती हुई। कुछ जिलों से यह शिकायत आई कि पैनल में चयनित शिक्षकों के स्थान पर फर्जीवाड़ा करके किसी अन्य की तैनाती करा दी गई।
विज्ञापन
चयन बोर्ड ने इस मामले को गंभीरता से लिया। शिकायत आने के बाद चयन बोर्ड की सचिव नीना श्रीवास्तव के आदेश पर उप सचिव नवल किशोर ने डीआईओएस को निर्देश दिया है कि चयनित शिक्षकों का जो पैनल चयन बोर्ड द्वारा भेजा गया है, उसका पुन: सत्यापन कराया जाए।
इन जिलों में हुई है तैनाती
यूपीटेट
आगरा, मथुरा, अलीगढ़ महामायानगर/हाथरस, इलाहाबाद, प्रतापगढ़, कानपुर देहात, कन्नौज, देवरिया, महाराजगंज, झांसी, ललितपुर, रामपुर, बिजनौर, अमरोहा/जेपी नगर, बदायूं, वाराणसी, फैजाबाद, अंबेडकरनगर, आजमगढ़, बलिया, मऊ, सहारनपुर, बस्ती, संतकबीर नगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, संतरविदासनगर, सोनभद्र, चित्रकूट, बांदा, हमीरपुर, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद/हापुड़, बागपत, गौतमबुद्धनगर, लखनऊ, सीतापुर, रायबरेली, लखीमपुर-खीरी, हरदोई।