{"_id":"68258b9756e472d03e0ce26f","slug":"fraud-government-job-bribery-review-officer-gets-6-years-imprisonment-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow: सरकारी नौकरी का झांसा और रिश्वत का जाल... समीक्षा अधिकारी को 6 साल की कैद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow: सरकारी नौकरी का झांसा और रिश्वत का जाल... समीक्षा अधिकारी को 6 साल की कैद
Thu, 15 May 2025 06:00 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Thu, 15 May 2025 06:00 PM IST
सार
सचिवालय कर्मी ने युवती को स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार की रिश्वत ली। मामले में आरोपी को छह साल की कैद और 2.25 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
लखनऊ में स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने वाले सचिवालयकर्मी सत्य प्रकाश श्रीवास्तव को विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण मंजुला सरकार ने छह साल की कैद और 2.25 लाख के जुर्माने की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
अदालत ने यह भी निर्देश दिया कि जुर्माना राशि में से 53 हजार रुपये शिकायतकर्ता को दिए जाएं। दोषी समीक्षा अधिकारी के पद पर कार्यरत था।
ये भी पढ़े- यूपी: अब तक 225 मदरसों, 30 मस्जिद, 25 मजार व छह ईदगाह पर हुई कार्रवाई, अवैध रूप से हो रहा था इनका संचालन
विज्ञापन
सरकारी अधिवक्ता के अनुसार, शिकायतकर्ता उदय प्रताप सिंह ने आरोप लगाया था कि सत्य प्रकाश ने उसकी बेटी को स्वास्थ्य विभाग में हाउस कीपर की नौकरी दिलाने के नाम पर 80 हजार रुपये लिए थे। 15 दिन में नियुक्ति पत्र दिलाने का आश्वासन दिया, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई। रकम वापस मांगने पर सिर्फ 27 हजार रुपये लौटाए।
विज्ञापन
ये भी पढ़े- यूपी: लखनऊ एयरपोर्ट पर थाई महिलाओं से पकड़ा गया 4 करोड़ का गांजा, 45 दिन में 24 करोड़ का गांजा सीज
सचिवालय प्रशासन के तत्कालीन विशेष सचिव पंकज गंगवार ने 19 सितंबर 2008 को पत्र लिखकर भ्रष्टाचार निवारण संगठन को मामले की जांच करने का निर्देश दिया था। जांच के बाद हजरतगंज थाने में रिपोर्ट दर्ज की गई थी।