{"_id":"624df631a8750e3c2a1eb93e","slug":"fraud-for-second-marriage-gw-reporters-news-lko6249330145","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी को बहन व बेटी को भांजी बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूसरी शादी के लिए पहली पत्नी को बहन व बेटी को भांजी बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। जालसाज ने ऑनलाइन मैरिज साइट पर प्रोफाइल बनाकर एक विधवा महिला के साथ शादी करने के लिए अपनी पहली पत्नी को बहन व बेटी को भांजी बनाकर मिलवाया। पीड़िता की गुहार पर डीसीपी पूर्वी के आदेश पर गोमतीनगर विस्तार थाने में जालसाज के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। वहीं जांच में मामला सरोजनीनगर इलाके का पाए जाने पर मंगलवार को केस सरोजनीनगर थाने में स्थानांतरित कर दिया गया।
पीड़िता के मुताबिक, साल 2006 में गोला में शादी हुई थी। शादी के बाद उनको बेटा होने के बाद से पति की तबियत खराब रहने लगी। ऐसे में साल 2014 में पति की मृत्यु हो गई। इसके बाद से पीड़िता शिक्षण कर गुजारा करने लगी। इस बीच जनवरी 2019 में एक्सीडेंट हो गया और पैर टूट गया। इस दौरान रिश्तेदारों ने दूसरी शादी करने के लिए कहा। इसके चलते ऑनलाइन साइट के माध्यम से उसकी मुलाकात बस्ती निवासी विनय मिश्रा से हुई। विनय ने खुद को डिप्टी रेंजर के पद पर तैनात बताया। उसने पीड़िता को बताया कि 13 वर्ष की उम्र में पिता की मृत्यु हो जाने के बाद दोनों बहनों अलका मिश्रा व पूजा तिवारी की शादी की। अलका की एक बेटी है और पहली पत्नी से तलाक हो गया है। इसके बाद विनय पीड़िता से मिलता रहा।
इसके बाद जन्मदिन के नाम पर हीरे की अंगूठी, तो कभी किसी बहाने से डेढ लाख रुपये लेलिया। यही नहीं पीडिता के रिश्तेदारों से मिलकर तीन लाख रुपये हड़प लिये। इस दौरान विनय पीडिता से शादी करने के नाम पर यौन संबंध बनाता रहा। जब भी पीडिता की शादी की बात कहती मारपीट करना व किसी न किसी बहाने बात को टाल देना। यही नहीं कभी खुद को प्रयागराज तो कभी कहीं स्थानान्तरण होने की बात कहता। प्रभारी निरीक्षक सरोजनीनगर के मुताबिक मंगलवार को गोमतीनगर विस्तार से मुकदमा स्थान्तरित हुआ है। ऐसे में मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीड़िता ने खुद लगाया पता
पीड़िता को बार-बार कोई न कोई बहाना बताने पर विनय पर शक हुआ। ऐसे में पीडिता ने खुद ही पता लगाने का तय किया। पीडिता जब उसके बताये हुए पते पर पहुंची तो जानकारी हुई कि अलका उसकी पहली पत्नी है। उसकी एक बेटी है जिसे विनय ने पीडिता से भांजी कह कर मिलाय। पीडिता के मुताबिक, विनय को एसटीएफ ने जेल भेजा है। 12 फरवरी को स्वयं एसटीएफ मेरे घर आई थी। जहां उसे जानकारी दी गई कि विनय बहुत बड़ा जालसाज है। वह कोई भी नौकरी नहीं करता है।