{"_id":"6196b88c030e5d60751909e0","slug":"fraud-for-job-in-abroad-lucknow-news-lko6050791142","type":"story","status":"publish","title_hn":"विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगारों से ठगी के आएदिन नए मामले सामने आ रहे हैं। ताजा मामला सरोजनीनगर स्थित ट्रांसपोर्टनगर पार्किंग नंबर 10 का है। यहां पर रॉयल मैन सोर्स कंसल्टेसी नाम की एक कंपनी द्वारा विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। आरोप है कि कंपनी ने कुवैत में नौकरी दिलाने का झांसा देकर सैकड़ों बेरोजगारों से करोड़ों रुपये वसूल लिए। जब पीड़ितों को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ तो बृहस्पतिवार को सरोजनीनगर थाने में तहरीर दी। पुलिस जांच कर रही है।
मूलरूप से राजस्थान, बिहार, गुजरात के अलावा उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के सैकड़ों बेरोजगार लोगों ने इंटरनेट के जरिये विदेश में नौकरी का विज्ञापन देखकर रॉयल मैन सोर्स कंसल्टेशन कंपनी से संपर्क किया था। यहां पर उन्हें कंपनी के डायरेक्टर जाफर खान, असिस्टेंट डायरेक्टर अंजली यादव, असिस्टेंट मैनेजर शफीक खान से बात हुई। उन्होंने बताया कि उनकी कंपनी दुबई और कुवैत में अच्छी नौकरी दिलाती है। महीने की पगार एक से डेढ़ लाख रुपये है। उनके झांसे में आकर सैकड़ों लोगों ने 30 से 60 हजार रुपये कंपनी में जमा किए जिसकी रसीद भी कंपनी ने दी और उन्हें कुवैत और दुबई भेजने की बात कहते हुए दिल्ली के लिए पहुंचने को कहा।
सरोजनीनगर निवासी पीड़ित सरफराज आलम, गुलाम वारिस व शाहिद हसन सहित तमाम लोगों का कहना है कि सभी लोग गत 16 नवंबर को दिल्ली एयरपोर्ट पहुंच गए। दिल्ली पहुंचने के बाद उन्हें वहां पर कोई सही जानकारी नहीं मिली और न ही कंपनी का कोई कर्मचारी मिला। वहां दो दिन भटकने के बाद कंपनी के मोबाइल नंबरों पर बात करने की कोशिश की, तो सभी मोबाइल बंद मिले। इसके बाद सभी को अपने साथ ठगी होने का अहसास हुआ। दिल्ली से लखनऊ के कंपनी के रजिस्टर्ड पते पर बृहस्पतिवार को पहुंचे तो कंपनी के कार्यालय में ताला बंद मिला। इसके बाद सरोजनीनगर थाने पहुंचे और मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस का कहना है कि झ्स प्रकरण की तहरीर मिली है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।