फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   fraud for 71 kg siver from businessman

व्यापारी की 71 किलो चांदी हड़पी, व्यापारी ने दर्ज कराया केस

Thu, 21 Jul 2022 02:09 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
fraud for 71 kg siver from businessman
लखनऊ। चौक थाने में बुधवार रात सराफा कारोबारी अमर सिंह ने चांदी रिफाइन करने वाले अमित अग्रवाल पर 71 किलो चांदी हड़पने का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया है। आरोप है कि गायब हुई चांदी और उसके जेवर की कीमत करीब 37 लाख रुपये है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत मिश्रा के मुताबिक, सराफा बाजार में बाहुबली ज्वैलर्स के नाम से अमर सिंह की दुकान है। अमर सिंह के मुताबिक, 22.5 किलो चांदी के जेवरात व 49.210 किलो चांदी की सफाई करानी थी। इस काम के लिए चौक के महानरायणबाग निवासी अमित अग्रवाल को 17 जुलाई को संपर्क किया। पीड़ित के अनुसार, अमित ने कर्मचारी को भेजकर चांदी मंगाने की बात कही लेकिन कोई कर्मचारी अमर की दुकान पर नहीं पहुंचा। 18 जुलाई की शाम करीब सात बजे धनीराम शुक्ला दुकान पर पहुंचा जो अमित अग्रवाल की दुकान में काम करता है। अमर सिंह ने वजन कराने के बाद करीब 71 किलो 710 ग्राम चांदी उसे सौंप दी।
विज्ञापन

अमित अग्रवाल से बात होने पर उसने 19 जुलाई को चांदी साफ कराकर भेजने की बात कही। तय समय पर चांदी वापस न आने पर अमर सिंह ने अमित को कॉल किया लेकिन बात नहीं हुई। कई बार प्रयास करने पर भी अमित ने कॉल रिसीव नहीं किया। अमर के मुताबिक, छानबीन करने पर पता चला कि अमित अग्रवाल ने अन्य कई व्यापारियों के जेवर लिए हैं जिन्हें वापस नहीं किया है। प्रभारी निरीक्षक चौक प्रशांत मिश्र के मुताबिक, अमर सिंह बुधवार रात कई व्यापारियों के साथ थाने पहुंचे। उन्होंने अमित अग्रवाल के खिलाफ तहरीर दी जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed